{"_id":"6a96bfef2548a54fe9051f5b","slug":"video-video-markets-in-dharamshala-decked-up-for-janmashtami-special-preparations-to-welcome-kanha-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: धर्मशाला में जन्माष्टमी के लिए सजे बाजार, कान्हा के स्वागत की विशेष तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: धर्मशाला में जन्माष्टमी के लिए सजे बाजार, कान्हा के स्वागत की विशेष तैयारियां
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लिए पर्यटन नगरी धर्मशाला के बाजार सज गए हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि वे हर साल की तरह इस बार भी कान्हा के जन्मोत्सव को बेहद खास और भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटे हैं। घर-घर में बाल गोपाल के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर बाल गोपाल के वस्त्र, मुकुट, झूले, माखन की मटकियां और बांसुरी सजा दी हैं। दुकानदारों प्रशांत व रोबिन का कहना है कि जन्माष्टमी पर्व पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
कचहरी अड्डा धर्मशाला स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मंदिर के पुजारी ललित कुमार के अनुसार, इस वर्ष जन्माष्टमी का पावन व्रत 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को रखा जाएगा और रात को कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 5 सितंबर की सुबह 7:13 बजे के बाद व्रत का पारण उत्तम माना गया है, लेकिन लोग रात को 12:43 बजे पूजा के बाद प्रसाद लेकर व्रत खोल सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।