फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   disha salian father emotional bombay high court orders cbi probe

'घर जाकर जी भरकर रोऊंगा': दिशा सालियान की मौत की CBI जांच के आदेश पर पिता भावुक, क्या है पूरा मामला?

Wed, 02 Sep 2026 07:05 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, मुंबई।
आईएएनएस, मुंबई। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 07:05 PM IST
सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की जून 2020 में हुई संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर दिशा के पिता सतीश सालियान ने भावुक होकर कहा कि छह साल के लंबे संघर्ष और मानसिक प्रताड़ना के बाद आखिरकार न्याय की उम्मीद जगी है। उन्होंने और क्या-क्या कहा है? जानिए...
 

विज्ञापन
disha salian father emotional bombay high court orders cbi probe
सामने आएगा दिशा सालियान की मौत का सच? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई की सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में आखिरकार एक नया और बड़ा मोड़ आ गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद दिशा के पिता सतीश सालियान काफी भावुक नजर आए। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए अपना दर्द साझा किया। उन्होंने कहा कि पिछले करीब छह वर्षों से वे न्याय पाने के लिए एक कठिन लड़ाई लड़ रहे थे।
विज्ञापन


'आज मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी'
हाईकोर्ट के आदेश के बाद सतीश सालियान ने दिल छू लेने वाली बात कही। उन्होंने कहा, 'मुझे 100 फीसदी उम्मीद है कि अब सच सामने आकर रहेगा। मैंने खुद से वादा किया था कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती, मैं नहीं रोऊंगा। आज जब एफआईआर दर्ज होने का रास्ता साफ हो गया है, तो मैं घर जाकर जी भरकर रोऊंगा और अपने आंसू बहाऊंगा। मुझे यकीन है कि जब मैं रोऊंगा तो मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।' उन्होंने बताया कि जिस दिन से दिशा की मौत हुई है, उन्होंने एक आंसू नहीं बहाया है। वहीं उनकी पत्नी (दिशा की मां) इस सदमे के बाद से ठीक मानसिक स्थिति में नहीं हैं और खुद को पूजा-पाठ में लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


'गलत करने वालों को भुगतना पड़ेगा सजा'
सतीश सालियान ने आगे कहा कि जिन्होंने भी गलत किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया, 'जब उन लोगों के पास सब कुछ था, फिर भी उन्होंने ऐसा गलत काम क्यों किया? अगर उन्होंने गलत किया है, तो उन्हें इसका नतीजा भी भुगतना पड़ेगा। सजा हम नहीं देते, ऊपर वाला देता है।' उन्होंने इस लंबी और कठिन लड़ाई में अपने साथियों आशुतोष और नीलेश का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके बिना यह लड़ाई लड़ पाना असंभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन हैं जितेंद्र मिश्रा: जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका


मानसिक प्रताड़ना और लोगों के तानों का सामना
जब उनसे पूछा गया कि इस दौरान उन्हें किस तरह के दर्द से गुजरना पड़ा, तो उन्होंने बताया कि यह बेहद भयानक मानसिक प्रताड़ना का दौर था। वे हर वक्त सोचते रहते थे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। इस दौरान लोग उनसे कहते थे, 'तुम यह सब क्यों कर रहे हो? कुछ नहीं होने वाला, उन ताकतवर लोगों के खिलाफ कुछ नहीं होगा।' सतीश सालियान ने कहा कि आज कोर्ट के इस फैसले ने उन सभी लोगों को करारा जवाब दे दिया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि अंतिम फैसला भी उन्हीं के हक में आएगा।

क्या है सालियान केस?
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाली दिशा सालियान की आठ जून 2020 को मुंबई के मालाड स्थित एक इमारत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके ठीक छह दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ और बाद में आत्महत्या करार दिया था। हालांकि, दिशा के पिता ने पुलिस की थ्योरी को खारिज करते हुए यौन उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया था। अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि बिना पर्याप्त सबूत के किसी को भी आरोपी न माना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed