फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former Air Marshal Jitendra Mishra first CEO of Shri Ram Mandir Trust

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ: यूपी के इस गांव से नाता, भाई कॉलेज में अधिकारी तो बहन हैं जेएनयू में प्रोफेसर

Wed, 02 Sep 2026 08:27 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बनकटा/ रामपुर बुजुर्ग (देवरिया)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनकटा/ रामपुर बुजुर्ग (देवरिया) Published by: विकास कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 08:27 PM IST
सार

जितेंद्र मिश्रा के चाचा रामप्यारे मिश्र ने बताया कि उनका पूरा परिवार दिल्ली में ही रहता है। जितेंद्र मिश्र के पिता नथुनी मिश्र दिल्ली विश्वविद्यालय में कामर्स विषय के प्रोफेसर थे। 

विज्ञापन
Former Air Marshal Jitendra Mishra first CEO of Shri Ram Mandir Trust
भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव निवासी और भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए जाने की खबर से उनके पैतृक गांव में उत्सव का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी।

विज्ञापन


भाई मेडिकल कॉलेज में और बहन जेएनयू में प्रोफेसर
जितेंद्र मिश्रा के चाचा रामप्यारे मिश्र ने बताया कि उनका पूरा परिवार दिल्ली में ही रहता है। जितेंद्र मिश्र के पिता नथुनी मिश्र दिल्ली विश्वविद्यालय में कामर्स विषय के प्रोफेसर थे। जितेंद्र मिश्र के छोटे भाई डॉ. देवेंद्र मिश्र दिल्ली में ही एक मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक पद पर हैं, वहीं बहन डॉ. वंदना मिश्रा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रोफेसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1986 में वायुसेना में हुए थे शामिल
जितेंद्र मिश्रा ने छह दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया था। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), पुणे समेत कई प्रतिष्ठित सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था, जिसके लिए उन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन

सीईओ बनने के बाद क्या बोले- जितेंद्र मिश्रा
अपनी इस नई और पावन जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए जितेंद्र मिश्रा ने कहा, 'इतने सारे योग्य उम्मीदवारों में से मुझे इस पद के लिए चुना गया, यह मेरे लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। मैं इसे भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मानता हूं। भारतीय वायुसेना में 43 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद, अब मुझे श्रीराम मंदिर और रामभक्तों की सेवा करने का यह पवित्र अवसर मिला है।' 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) ने यह भी कहा कि जैसा कि मैंने कहा, मैं सिलेक्शन कमिटी, श्री राम मंदिर ट्रस्ट और भगवान राम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इस ज़िम्मेदारी के लिए चुना। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे मुझे इतनी क्षमता दें कि मैं इसे अच्छे से निभा सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed