{"_id":"6a9a857cc0d9aa325a00ea57","slug":"video-dharamshala-radha-krishna-temple-janmashtami-2026-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: धर्मशाला के राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, रात 12 बजे होगा कृष्ण जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: धर्मशाला के राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, रात 12 बजे होगा कृष्ण जन्मोत्सव
कोतवाली बाजार स्थित राधा कृष्ण और लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मौसम साफ रहने के चलते शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालु भगवान राधा कृष्ण के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की उम्मीद है।
मंदिर के पुजारी शिव ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर शाम सात बजे से धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन और कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मंदिर में पिछले 31 वर्षों से जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान यहां धार्मिक परंपराओं का विशेष रूप से पालन किया जाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर धर्मशाला की डल झील में स्नान की परंपरा भी शुरू हो जाती है, जो राधा अष्टमी तक जारी रहती है।
मंदिर में स्थापित राधा कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। पुजारी के अनुसार करीब 31 वर्ष पहले मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की गई थी। मंदिर में भगवान राधा कृष्ण के श्रृंगार के लिए विशेष सामग्री वृंदावन से मंगवाई जाती है। साल में एक बार वृंदावन से भगवान राधा कृष्ण का विशेष श्रृंगार मंगवाया जाता है।
जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। सुबह से ही दर्शन के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को धार्मिक कार्यक्रम शुरू होने के बाद मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल और भी गहरा होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।