{"_id":"6931b4f4524db5127b0a732d","slug":"video-dharamshala-fire-breaks-out-at-dhauladhar-hotel-burning-furniture-and-electronics-2025-12-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: धौलाधार होटल में भड़की आग, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान राख; एचपीटीडीसी ने किया 100 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: धौलाधार होटल में भड़की आग, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान राख; एचपीटीडीसी ने किया 100 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कोतवाली बाजार धर्मशाला स्थित होटल धौलाधार में वीरवार देर शाम आग लग गई। आग की लपटें देख होटल के भीतर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और अधिकारियों, पर्यटकों समेत अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। पूरे परिसर में धुंआ-धुआं हो गया, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतें हुई। उधर, एचपीटीडीसी के एजीएम कैलाश ठाकुर ने घटना में करीब 100 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है। कांगड़ा जिले में निगम का यह सबसे पुराना होटल माना जाता है। इसमें एक बड़ा मीटिंग हॉल, रेस्तरां और लगभग 27 कमरे हैं। वीरवार शाम करीब 7:30 बजे होटल की किचन में एलपीजी गैस के रिसाव से आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, साथ ही कांगड़ा से भी अतिरिक्त गाड़ियां बुलाई गईं। होटल परिसर के बाहर बनी पेड पार्किंग में स्थानीय लोगों और पर्यटकों की गाड़ियां खड़ी होने के चलते दमकल वाहनों को अंदर पहुंचने में भारी दिक्कत हुई। पहले दमकल वाहन का फ्रंट शीशा होटल के प्रवेश द्वार की छत से टकराकर टूट गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, लपटें रिसेप्शन से होते हुए मीटिंग हॉल की छत पार कर होटल की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गईं। मौके पर एचपीटीडीसी के उपाध्यक्ष आरएस बाली, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, एडीएम शिल्पी बेक्टा, एसडीएम मोहित रत्तन, एसएचओ सदर संचय कुमार सहित पुलिस बल पहुंचा। होटल में विधानसभा सत्र के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव डॉ. हरीश गज्जू, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, एचपीटीडीसी के एमडी राजीव कुमार समेत उद्यान विभाग के निदेशक और पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त सचिव समेत कई पर्यटक ठहरे थे। आग लगने के बाद उन्हें और अन्य सभी मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।