{"_id":"6ac394b67c0fe078b6014531","slug":"video-dharamshala-central-university-included-in-world-university-ranking-for-the-first-time-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पहली बार हुआ शमिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पहली बार हुआ शमिल
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में पहली बार शामिल होकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विश्वविद्यालय को वैश्विक रैंकिंग में 701-800 के बैंड में स्थान मिला है। उन्होंने दावा किया कि देशभर के केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों समेत करीब 1400 संस्थानों के बीच विश्वविद्यालय की 17वीं रैंक रही है। प्रो. बंसल ने बताया कि सभी 56 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में भी विश्वविद्यालय को प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग पांच प्रमुख क्षेत्रों टीचिंग, रिसर्च एनवायरमेंट, रिसर्च क्वालिटी, इंटरनेशनल आउटलुक और इंडस्ट्री—के 17 प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर निर्धारित होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।