Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

CM Yogi in Panchur Live: पंचूर गांव पहुंचे सीएम योगी, भावुक पोस्ट कर लिखा 'मां', पार्थिव शरीर पर चढ़ाए फूल

Fri, 20 Nov 2026 06:29 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 20 Nov 2026 06:29 PM IST
खास बातें

Yogi Adityanath Panchur Visit, Mother Funeral live updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज निधन हो गया। अपनी मां के निधन के बाद आज शाम पंचूर गांव पहुंचे। जानिए पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
CM Yogi Panchur Visit LIVE Reaches Ancestral Home for Mother's Last Rites Updates in Hindi
पंचूर गांव पहुंचे सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

06:28 PM, 20-Nov-2026

सीएम योगी ने की भावुक पोस्ट

सीएम योगी ने अपनी मां के निधन के बाद पंचूर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए। मां के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए और काफी देर तक उन्हें देखते रहे। इसके बाद उन्होंने एक्स पर तस्वीर के साथ भावुक पोस्ट की।
06:23 PM, 20-Nov-2026

छोड गईं भरा पूरा परिवार 

सावित्री देवी के बेटों में सबसे बड़े मानेंद्र सिंह बिष्ट, दूसरे योगी आदित्यनाथ, तीसरे शैलेंद्र मोहन बिष्ट एवं सबसे छोटे महेंद्र सिंह बिष्ट हैं। तीन बहनों में बड़ी बेटी पुष्पा देवी, दूसरी कौशल्या देवी एवं तीसरी बेटी शशि देवी हैं। सावित्री देवी का भरा पूरा परिवार पंचूर गांव में निवास करता है। परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। गांव में बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
06:20 PM, 20-Nov-2026

गांव पहुंचे नाते-रिश्तेदार

सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलते ही पंचूर गांव में नाते-रिश्तेदार उमड़ने लगे। गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सावित्री देवी बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव की थीं। सावित्री देवी के चार बेटे एवं तीन बेटियां हैं।
06:15 PM, 20-Nov-2026

इसी साल मई में की थी आखिरी मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां सावित्री देवी से इसी साल मई में हुई मुलाकात अब उनकी आखिरी मुलाकात बन गई है। उस समय वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे और मां का आशीर्वाद लेकर लखनऊ लौटे थे।
06:13 PM, 20-Nov-2026

कांच के फ्रीजर बॉक्स में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद उनकी मां के पार्थिव शरीर को रखने के लिए कांच का फ्रीजर बॉक्स मंगाया गया है।
06:10 PM, 20-Nov-2026

पांचवीं बार पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवीं बार अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। उन्होंने अपनी मां के अंतिम दर्शन किए। योगी आदित्यनाथ पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद 3 मई 2022 को अपने भतीजे के चूड़ाकर्म संस्कार के अवसर पर पंचूर गांव पहुंचे थे। तब वह दो रात गांव में रुके थे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और गांव के लोगों से मुलाकात की थी। तब मां सावित्री देवी ने दही चीनी खिलाकर योगी आदित्यनाथ को घर से विदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:00 PM, 20-Nov-2026

हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से कहा कि उनकी माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कल शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट में होगा। परिजन सड़क मार्ग से  हरिद्वार पहुंचेंगे। पंचूर गांव से सुबह करीब 7 बजे  लक्ष्मण झूला बैराज मोटर मार्ग से सड़क मार्ग से हरिद्वार अंतिम संस्कार के लिए जाएंगे। 
05:48 PM, 20-Nov-2026

CM Yogi in Panchur Live: पंचूर गांव पहुंचे सीएम योगी, भावुक पोस्ट कर लिखा 'मां', पार्थिव शरीर पर चढ़ाए फूल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक है।  

सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। पिछले तीन वर्षों से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें चल रहीं थीं। उम्र बढ़ने के साथ वो लगातार कमजोर होती जा रही थी। पिछले तीन वर्षों से अधिक परेशानी होने के कारण उन्हें एक बार एम्स ऋषिकेश में और एक बार जॉली ग्रांट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था।

सीएम योगी की मां के साथ यादें: इसी साल मई में की थी आखिरी मुलाकात, पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर लिया था आशीर्वाद
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed