Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi First SCO Civilisational Dialogue Forum open Shanghai Cooperation Organisation Purana Qila New Delhi

एससीओ सभ्यता संवाद: पीएम मोदी ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन; थोड़ी देर में कर सकते हैं संबोधित

Fri, 20 Nov 2026 05:11 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 05:11 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ सभ्यता संवाद में प्रदर्शनी का मुआयना किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेजर तकनीक के माध्यम से पुराने किले की खुदाई और दिल्ली के करीब 2,100 साल पुराने इतिहास की झलक दिखाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक विरासत, सभ्यताओं और परंपराओं का आदान-प्रदान कर आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
PM Modi First SCO Civilisational Dialogue Forum open Shanghai Cooperation Organisation Purana Qila New Delhi
एससीओ सभ्यता संवाद के दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन करते पीएम मोदी। - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नई दिल्ली के पुराना किला में आयोजित एससीओ सभ्यता संवाद के दौरान पीएम मोदी ने प्रदर्शनी का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय परंपरा, संस्कृति और विरासत से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को देखा। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में 10 पूर्ण सदस्य देश शामिल हैं, जो दुनिया की करीब 42 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन


संगठन का प्रमुख उद्देश्य आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी चुनौतियों से मिलकर मुकाबला करना है। एससीओ सभ्यता संवाद का आयोजन सदस्य देशों के बीच सभ्यताओं, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को साझा करने तथा आपसी समझ बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। इस संवाद का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था।
विज्ञापन


पीएम मोदी को दिखाई गई 2,100 साल पुराने इतिहास की झलक
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेजर तकनीक के माध्यम से पुराने किले की खुदाई और दिल्ली के करीब 2,100 साल पुराने इतिहास की झलक दिखाई गई। 'अस्तित्व' नाम की इस विशेष प्रदर्शनी में 10×10 मीटर के खुदाई स्थल को केंद्र में रखा गया है। लेजर इफेक्ट के जरिए खुदाई में मिले पुरातात्विक साक्ष्यों और अलग-अलग ऐतिहासिक कालखंडों की जानकारी प्रस्तुत की गई। यहां मौर्य काल से मुगल काल तक के अवशेषों के साथ चित्रित धूसर मृदभांड (पेंटेड ग्रे वेयर), 1328 ईस्वी का संस्कृत शिलालेख भी प्रदर्शित किया गया है, जिसमें दिल्ली का उल्लेख इंद्रप्रस्थ के रूप में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, अश्वमेध यज्ञ को दर्शाने वाली कलाकृति, कुषाण काल के चार कमरों वाले मकान का मॉडल और प्राचीन व्यापारियों के सिक्के भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। इसका उद्देश्य भारत की प्राचीन सभ्यता, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है।

पुराना किला में जुटे 15 देशों के प्रतिनिधि
दिल्ली के पुराना किला में एससीओ सभ्यता संवाद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 15 देशों की सभ्यताओं के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। संवाद में महाभारत काल से लेकर 1200 ईस्वी तक के ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्य पेश किए जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान के मंत्री भी एससीओ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed