{"_id":"68af1dd39a012f34fd0b5c22","slug":"video-bjp-mla-dr-janak-raj-said-if-appropriate-steps-were-taken-on-time-the-salon-would-not-have-suffered-much-loss-today-2025-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: भाजपा विधायक डॉ. जनक राज बोले- समय पर उठाए होते उचित कदम तो आज नहीं होता सलून में ज्यादा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: भाजपा विधायक डॉ. जनक राज बोले- समय पर उठाए होते उचित कदम तो आज नहीं होता सलून में ज्यादा नुकसान
भरमौर से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने प्रदेश सरकार पर उनके विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में भी भरमौर के होली क्षेत्र में भयंकर बाढ़ आई थी। उस बाढ़ के दौरान सलून गांव में भूमि कटाव हुआ था। उस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उसके बाद विधानसभा में सलून गांव में नदी के तटीकरण और लोगों के घरों व जमीनों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद सरकार से बजट तो स्वीकृत हुआ, लेकिन इस बजट को सरकार ने कहीं ओर डायवर्ट कर दिया गया। जिसका खामियाजा सलून के गरीब परिवारों को आज भुगतना पड़ा है। अगर सरकार ने समय रहते संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से उचित कदम उठाए होते तो आज इतना ज्यादा नुकसान नहीं होता। डॉ. जनक राज ने कहा कि वह इस मामले को राज्यपाल और प्रदेश उच्च न्यायालय में उठाएंगे और सरकार की शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावितों के मकान और जमीनें बही हैं, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।