{"_id":"6af1839da041339df907cb1b","slug":"delhi-aqi-air-quality-index-day-after-diwali-comparison-previous-years-pollution-crackers-effect-explainer-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्लेनर: दिल्ली में दिवाली के अगले दिन पांच साल में सबसे खराब हवा, और कितने बिगड़ सकते हैं हालात, वजह क्या?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक्सप्लेनर: दिल्ली में दिवाली के अगले दिन पांच साल में सबसे खराब हवा, और कितने बिगड़ सकते हैं हालात, वजह क्या?
Mon, 09 Nov 2026 02:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:12 PM IST
सार
दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता का हाल क्या रहा है? अगर बीते वर्षों में दिवाली के बाद के दिन का वायु गुणवत्ता का हाल देखा जाए तो उनकी तुलना में इस बार हालात कैसे हैं? दिल्ली में बीते दिनों के मुकाबले आज एक्यूआई की स्थिति क्या है और क्यों आतिशबाजी के बाद भी स्थिति उतनी नहीं बिगड़ी? आगे स्थिति कैसी रहने का अनुमान है?
विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में दिवाली के बाद की सुबह काफी धुंध भरी रही। स्मॉग का असर ऐसा रहा कि जहां सड़कों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) कफी कम हो गई तो वहीं आम लोगों को आंखों और गले में जलन की स्थिति का सामना करना पड़ा। दिल्ली में सोमवार को इस स्थिति के पीछे दिवाली पर एक घंटे तक आतिशबाजी को माना जा रहा है। हालांकि, अगर बीते कुछ दिनों के आंकड़ों को उठाया जाए तो सामने आता है कि दिवाली की आतिशबाजी का असर इस साल उतना नहीं रहा, जितना अन्य दिनों में हुआ है।
ऐसे में यह जानना अहम है कि दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता का हाल क्या रहा है? अगर बीते वर्षों में दिवाली के बाद के दिन का वायु गुणवत्ता का हाल देखा जाए तो उनकी तुलना में इस बार हालात कैसे हैं? दिल्ली में बीते दिनों के मुकाबले आज एक्यूआई की स्थिति क्या है और क्यों आतिशबाजी के बाद भी स्थिति उतनी नहीं बिगड़ी? आगे स्थिति कैसी रहने का अनुमान है?

Trending Videos
दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता का क्या हाल रहा?
दिवाली की रात नियमों का उल्लंघन कर देर रात तक छोड़े गए पटाखों के कारण दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंचा है।1. वायु गुणवत्ता और एक्यूआई की स्थिति
औसत एक्यूआई: दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। मौसम वैज्ञानिकों और चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, इसके दिन में और बिगड़कर गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है।निगरानी प्लेटफॉर्म्स के आंकड़े: ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म AQI.in के मुताबिक, दिवाली के बाद दिल्ली का एक्यूआई 2,283 तक चढ़ गया था और सुबह यह 637 पर दर्ज किया गया, जिसे खतरनाक (hazardous) माना गया।
रविवार और दिवाली की रात: दिवाली के दिन शहर का औसत एक्यूआई 376 रहा था। दिवाली की रात 59 निगरानी स्टेशनों में से 20 स्टेशनों पर हवा गंभीर (Severe) श्रेणी में दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
दिल्ली में दिवाली के अगले दिन के हालात।
- फोटो : अमर उजाला
अन्य गंभीर क्षेत्र: बवाना, बुराड़ी, पंजाबी बाग, ओखला समेत कई क्षेत्रों में हवा 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही।
स्विट्जरलैंड के वायु गुणवत्ता मापने वाले प्लेटफॉर्म आईक्यूएयर (IQAir) के मुताबिक, हवा में सूक्ष्म कणों (पीएम2.5) की सांद्रता 170 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वार्षिक दिशा-निर्देशों से लगभग 34 गुना ज्यादा है। पीएम2.5 सबसे प्रमुख चिंताजनक प्रदूषक रहा, क्योंकि यह फेफड़ों में गहराई तक जाकर रक्तप्रवाह में प्रवेश करने में सक्षम होता है।
इसके अलावा पीएम10, कार्बन मोनोऑक्साइड की भी जबरदस्त मात्रा हवा में दर्ज की गई। दिवाली के बाद वाहनों से निकलने वाली गैस नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और पटाखों और औद्योगिक उत्सर्जन से जुड़ी सल्फर डाइऑक्साइड भी भारी मात्रा में हवा में मौजूद पाए गए।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में एक्यूआई 3000 पार?: आप नेता सौरभ भारद्वाज का दावा, खराब हवा के आंकड़ों पर लगाया हेराफेरी का आरोप
दिल्ली में कौन से प्रदूषक तत्व सबसे ज्यादा डाल रहे असर?

दिल्ली की हवा में मौजूद प्रदूषकों की सांद्रता।
- फोटो : अमर उजाला
बीते वर्षों के मुकाबले इस बार कैसी रही दिवाली के अगले दिन वायु गुणवत्ता?
- दिवाली के अगले दिन दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 376 पहुंच गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। अगर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दिवाली के अगले दिन के आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो सामने आता है कि इस बार वायु गुणवत्ता बीते पांच साल में सबसे खराब रही।
- दिल्ली में इस साल खराब स्थिति के बावजूद एक्यूआई 2021 और 2016 के चरम स्तर से कम है। जहां 2021 (462), 2016 (445), 2020 (435) और 2017 (403) में दिवाली के अगले दिन हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई थी।
- इस वर्ष का औसत स्तर इन चरम वर्षों की तुलना में कम रहा, हालांकि कई व्यक्तिगत निगरानी स्टेशनों (जैसे सोनिया विहार में 449-463 और बुराड़ी में 437-445) पर हवा 'गंभीर' श्रेणी में ही दर्ज हुई।
दिल्ली में बीते पांच साल का वायु गुणवत्ता का डेटा।
- फोटो : अमर उजाला
क्या दिल्ली में इस बार पटाखों का उतना असर नहीं, जितना पिछले वर्षों में?
दिल्ली में इस बार प्रदूषण का असर पूरे नवंबर में देखा गया है। आलम यह रहा है कि अक्तूबर के अंत में कुछ दिन साफ हवा देखने वाले दिल्ली में नवंबर के पहले दिन से ही एक्यूआई खराब होने लगी। अगर बीते वर्षों की दिवाली के एक दिन पहले की स्थिति, दिवाली के दिन की स्थिति और दिवाली के अगले दिन की वायु गुणवत्ता की स्थिति देखी जाए तो इस बार पटाखों का असर कम दिखता है।ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: दिवाली से पहले कितनी खराब दिल्ली-एनसीआर की हवा, वजह क्या; कब तक झेलने पड़ सकते हैं ऐसे हालात?
दिल्ली में वायु गुणवत्ता।
- फोटो : अमर उजाला
.
दिल्ली में एक्यूआई का स्तर।
- फोटो : अमर उजाला
1. दिवाली के अगले दिन प्रदूषण में लगातार उछाल
ऐतिहासिक आंकड़ों को देखा जाए तो सामने आता है कि अधिकतर वर्षों में दिवाली की रात होने वाली आतिशबाजी के कारण दिवाली के अगले दिन एक्यूआई में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है। उदाहरण के लिए, 2023 में दिवाली के दिन एक्यूआई 218 था, जो अगले दिन 64% बढ़कर 358 पर पहुंच गया। वहीं, 2021 में यह 382 से बढ़कर 462 (गंभीर श्रेणी) हो गया था।
2. चार वर्षों में एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में रहा
2016 (445), 2017 (403), 2020 (435) और 2021 (462) ऐसे वर्ष रहे जब दिवाली के अगले दिन दिल्ली का औसत एक्यूआई 400 के पार 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले 2026 में दिवाली के अगले दिन की सुबह 400 से नीचे एक्यूआई वाली रही है।
3. औसत वृद्धि का पैटर्न
2015 के बाद के 11 वर्षों के विश्लेषण के मुताबिक, दिवाली से पहले के चार दिनों की तुलना में दिवाली के बाद के चार दिनों में औसत वायु गुणवत्ता लगभग 16% तक बिगड़ती है और 'गंभीर' वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या तीन गुना हो जाती है।
4. मौसम का असर
देर रात तक चलने वाले पटाखों के धुएं के साथ-साथ गिरता तापमान, हवा की धीमी गति (10 किमी/घंटा से कम) और वायुमंडलीय ठहराव इन प्रदूषकों को जमीन के करीब फंसा लेते हैं, जिससे अगले दिन सुबह दृश्यता और वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है।
अगर यह स्थितियां अभी हैं तो दिवाली के बाद हालात कैसे रहने का अनुमान है?
विशेषज्ञों और वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणालियों के डेटा के मुताबिक, दिवाली के दिन और उसके बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति और अधिक बिगड़ने तथा 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है।1. 'गंभीर' श्रेणी में जाने की चेतावनी
दिल्ली की एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (ईडब्ल्यूएस) के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता 7 से 9 नवंबर तक गंभीर श्रेणी में रहने का अनुमान है। इसके बाद के छह दिनों तक भी प्रदूषण स्तर 'गंभीर' से 'बेहद खराब' श्रेणी के बीच ही बने रहने की संभावना है।
2. दिवाली के अगले दिन सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति
स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 8 नवंबर की रात से चलने वाली हल्की पूर्वी हवाएं दिवाली के दिन प्रदूषकों को थोड़ा बहुत हटाने में मदद कर सकती हैं। हालांकि, दिवाली के अगले दिन हवा की गति फिर से बेहद कमजोर हो जाएगी, जिससे प्रदूषण बढ़ने की स्थिति है। 9 नवंबर (दिवाली के अगले दिन) स्थिति और खराब हो सकती है, क्योंकि पूर्वी हवाएं फिर से कमजोर पड़ने की संभावना है, जिससे प्रदूषक एक जगह जमा होने लगेंगे और एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
दिल्ली में प्रदूषण के स्रोत।
- फोटो : अमर उजाला
3. हॉटस्पॉट्स पर एक्यूआई 450 के पार जाने की आशंका
सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) के विशेषज्ञों का अनुमान है कि त्योहार के दौरान पटाखों के उत्सर्जन, वाहनों के धुएं और पराली के बढ़ते मामलों के एक साथ मिलने से स्थिति बेहद खराब हो सकती है। एक्यूआई बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में जा सकता है। वर्तमान में जो इलाके खराब श्रेणी में हैं वे बहुत खराब में खिसक सकते हैं, जबकि जो पहले से बहुत खराब श्रेणी में हैं वे गंभीर स्थिति में पहुंच सकते हैं।
4. प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियां
आने वाले दिनों में वेंटिलेशन इंडेक्स 6,000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड से नीचे और औसत हवा की गति 10 किमी/घंटा से कम रहने का अनुमान है, जो प्रदूषकों को बिखरने नहीं देती। तापमान में गिरावट और शांत हवाएं इन सभी जहरीले तत्वों को जमीन के करीब ही कैद कर लेंगी।
5. पटाखों पर छूट और प्रतिबंध की समयसीमा
सुप्रीम कोर्ट की ओर से 7 और 8 नवंबर को निर्धारित समय के लिए प्रमाणित ग्रीन पटाखों की अनुमति दी गई है, जबकि 9 नवंबर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध फिर से प्रभावी हो जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हवा की गति में कोई बड़ा प्राकृतिक सुधार नहीं होता, तब तक दिवाली के बाद के हफ्ते में भी प्रदूषण से किसी खास राहत की उम्मीद नहीं है।