Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Chamba News
›
VIDEO : SMC expressed displeasure over the shortage of teachers in Government Senior Secondary School Raila, Churah
{"_id":"67c018bed737dd0d770b6dc1","slug":"video-smc-expressed-displeasure-over-the-shortage-of-teachers-in-government-senior-secondary-school-raila-churah","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चुराह के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैला में शिक्षकों की कमी पर एसएमसी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चुराह के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैला में शिक्षकों की कमी पर एसएमसी ने जताई नाराजगी
पमंडल चुराह के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैला में अध्यापकों की कमी को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने नाराजगी जाहिर की है। सोमवार को स्कूल परिसर में छात्रों, अभिभावकों और एसएमसी कमेटी के सदस्यों ने एकत्र होकर सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। एसएमसी कमेटी ने घोषणा की है कि सोमवार को उपायुक्त महोदय के समक्ष एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि एक सप्ताह के भीतर अध्यापकों की नियुक्ति नहीं होती है, तो अभिभावकों, छात्रों और एसएमसी सदस्यों के साथ स्कूल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कमेटी ने स्पष्ट किया कि जब तक नए अध्यापक स्कूल में ज्वाइन नहीं कर लेते, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। एसएमसी अध्यक्ष लाभचंद ने बताया कि पिछले कई वर्षों से स्कूल में अध्यापकों की कमी बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।