Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Black bear caught in a web of wires; rescued safely after being tranquilized

Chamba News: तारों के जाल में फंसा काला भालू, ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित निकाला

Sat, 28 Nov 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Nov 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Black bear caught in a web of wires; rescued safely after being tranquilized
ढ़ोली गांव में तारों में फंसा जंगली काला भालू। स्त्रोत विभाग।
मंगला पंचायत के ढोली गांव में देर रात हुआ हादसा, सुबह गुर्राने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को चला पता
विज्ञापन

वन विभाग की आरआरटी ने दो घंटे चलाया बचाव अभियान, तारों से मुक्त करवाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। मंगला पंचायत के ढोली गांव में शुक्रवार देर रात एक काला भालू लोहे के तारों के जाल में फंस गया। खाने की तलाश में जंगल से बस्ती की ओर आया भालू तारों में उलझकर रह गया।
शनिवार सुबह उसकी गुर्राने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भालू को जाल में फंसा देख उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान शुरू किया। चंबा वन मंडल की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी), चंबा वन ब्लॉक और सरोड़ी वन बीट के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। भालू को ट्रैंकुलाइज कर बेहोश करने के बाद सावधानीपूर्वक तारों के जाल से बाहर निकाला गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। इसके बाद भालू को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी कमलेश कुमार, चंबा वन ब्लॉक अधिकारी सुनील ठाकुर, सरोड़ी बीट के वन रक्षक गजिंदर वर्मा, वन ब्लॉक अधिकारी हारून राशिद और भुवन पाल और वन रक्षक ओम प्रकाश शामिल रहे। मंगला पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी टीम का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि भालू का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आबादी के आसपास वन्यजीव दिखने पर उनसे दूरी बनाए रखें और उन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed