{"_id":"6aa96e3e9ae01d621d007073","slug":"video-fire-incident-in-churah-elderly-womans-house-reduced-to-ashes-jewelry-and-cash-also-destroyed-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चुराह में अग्निकांड: बुजुर्ग महिला का मकान जलकर राख, गहने और नकदी भी स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह में अग्निकांड: बुजुर्ग महिला का मकान जलकर राख, गहने और नकदी भी स्वाहा
उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत चरडा के भरनी गांव में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। मकान साभो पत्नी स्वर्गीय जुमु का बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में सब कुछ जलने से लाखों के नुकसान की आशंका है। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लकड़ी से बने मकान में आग तेजी से फैलने के कारण घर में रखा कोई भी सामान सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका। कुछ ही देर में पूरा मकान राख के ढेर में बदल गया। अग्निकांड में कपड़े, बिस्तर, अनाज और घरेलू सामान के अलावा सोने-चांदी के गहने और नकदी भी जल गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला घर में अकेली रहती है। परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं होने के कारण इस हादसे के बाद उसके सामने रहने और जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, एसडीएम चुराह ने बताया कि अग्निकांड की जानकारी मिली हैं। बुधवार को टीम मौके पर भेज नुकसान का आंकलन लगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।