फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khairi-Banikhet route bus breaks down at Bagdhar.

Chamba News: खैरी-बनीखेत रूट की बस बगढार में खराब

Wed, 16 Sep 2026 03:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Khairi-Banikhet route bus breaks down at Bagdhar.
बनीखेत (चंबा)। खैरी से बनीखेत आने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस मंगलवार को बगढार के पास तकनीकी के कारण खड़ी हो गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जो समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। यही बस बनीखेत पहुंचने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे बनीखेत-रंगड़ रूट पर चलती है। बस के बनीखेत नहीं पहुंचने के कारण यह रूट भी प्रभावित रहा। एक बस में आई खराबी से मंगलवार को दो रूटों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों रमेश कुमार, राज कुमार, हेमराज, रोशन कुमार, अनिल कुमार, मोहित कुमार, राकेश कुमार और मोहर लाल आदि ने बताया कि बनीखेत-रंगड़ रूट पर बस नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। काम और दवाई के सिलसिले में बनीखेत आने वाले यात्रियों के साथ-साथ वापस गांव लौटने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा बनीखेत और बगढार में पढ़ने वाले कई स्कूली छात्र भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

बस सेवा प्रभावित होने से बड़ेरु, बासा, ढलोग, धारद, बगढार, धार, मंझधार और रंगड़ सहित आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बस रूटों पर परिवहन सुविधा सीमित है। ऐसे में तकनीकी रूप से पूरी तरह दुरुस्त बसों को ही रूट पर भेजा जाना चाहिए ताकि बस खराब होने पर एक साथ दो रूट प्रभावित न हों। एचआरटीसी बनीखेत के अड्डा प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे बगढार में खड़ा करना पड़ा। इसके चलते बस का आगामी रूट प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed