फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   caspian cobra bite kills two in chamba first scientific report himachal

हिमाचल: चंबा में पहली बार सामने आया कैस्पियन कोबरा का जहरीला दंश, दो लोगों की मौत; एंटी स्नेक वेनम पर भी सवाल

Tue, 15 Sep 2026 04:20 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 15 Sep 2026 04:20 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कैस्पियन कोबरा के दंश से दो लोगों की मौत के मामलों की पहली वैज्ञानिक रिपोर्ट सामने आई है। एपिडेमियोलॉजी इंटरनेशनल में प्रकाशित शोध के अनुसार, चंबा में इस सांप के दंंश से दो लोगों की मौत हुई, जबकि दो अन्य पीड़ितों के बचने के मामले भी दर्ज किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर कैस्पियन कोबरा को ‘खड़पा’ नाम से जाना जाता है। जानें विस्तार से...

विज्ञापन
caspian cobra bite kills two in chamba first scientific report himachal
कैस्पियन कोबरा का जहरीला दंश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कैस्पियन कोबरा के जहरीले दंश से मौत के दो मामलों की पहली बार वैज्ञानिक रिपोर्ट सामने आई है। एपिडेमियोलॉजी इंटरनेशनल के हाल ही के अंक में प्रकाशित शोध में बताया गया है कि कैस्पियन कोबरा (नाजा ऑक्सियाना) के दंश से चंबा में दो लोगों की मौत हुई, जबकि दो अन्य पीड़ितों के बचने के मामले भी दर्ज किए गए हैं। शोध के लेखक हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के उपनिदेशक एवं राज्य महामारी विज्ञानी डॉ. ओमेश कुमार भारती हैं।

विज्ञापन

शोध के अनुसार भारत में अब तक कैस्पियन कोबरा के दंश से मौत की रिपोर्ट नहीं हुई थी। चंबा जिले में इसकी मौजूदगी की आनुवंशिक पुष्टि वर्ष 2019 में हुई थी। यह सांप मुख्य रूप से चंबा की पीर पंजाल पर्वतमाला में करीब 2000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। शोध में इसे स्थानीय स्तर पर ‘खड़पा’ नाम से भी जाना जाता बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मामलों में गई जान
शोध में दर्ज पहले मामले में भरमौर क्षेत्र के उल्लांसा गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति 6 जुलाई 2020 को सेब के बगीचे में दवा का छिड़काव करते समय सांप पर पैर पड़ने से दो बार डंस गया। उसे सांस लेने में परेशानी हुई और वह पहले स्थानीय धार्मिक उपचारकर्ता के पास गया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

दूसरा मामला चुराह घाटी के भांजरारू गांव का है। 7 जुलाई 2021 को 62 वर्षीय व्यक्ति काम पर जाते समय कैस्पियन कोबरा पर पैर रख बैठा और बाएं पैर में दंश लग गया। वह करीब आधे घंटे में ही बेहोश होकर गिर पड़ा और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में भी सांप के दंश के निशान मिले।
 
विज्ञापन

सामान्य एंटी स्नेक वेनम पर भी सवाल
शोधकर्ता के अनुसार भारत में सामान्य तौर पर उपलब्ध एंटी स्नेक वेनम देश के प्रमुख चार जहरीले सांपों नाग, रसेल वाइपर, करैत और फुरसे के विष को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। अध्ययन में उद्धृत शोध के अनुसार उपलब्ध एंटी स्नेक वेनम कैस्पियन कोबरा के विष को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय नहीं कर सकता। इसके विष में मौजूद कुछ प्रमुख विषैले घटकों के प्रति एंटीवेनम की प्रतिक्रिया कमजोर पाई गई है। शोध में यह भी उल्लेख है कि कैस्पियन कोबरा के विष का हृदय पर तीव्र प्रभाव पड़ सकता है। अध्ययन में शामिल दो मौतों में एक व्यक्ति की हालत तेजी से बिगड़ी, जबकि दूसरे की दंश लगने के करीब 72 घंटे के भीतर मौत हुई।

स्थानीय जड़ी-बूटी से बचे दो लोगों का भी जिक्र
रिपोर्ट में कैस्पियन कोबरा के दंश से बचने वाले दो लोगों के मामलों का भी उल्लेख है। दोनों को सांप पकड़ते समय हाथ पर दंश लगा था। इनमें से एक 2001 में और दूसरा 2006 में डंसा था। अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं होने पर स्थानीय जड़ी-बूटी से तैयार लेप और सेवन का इस्तेमाल किया गया था। इस जड़ी-बूटी की पहचान मिर्चाड़ी (पेर्गुलेरिया डेमिया) के रूप में की गई है। हालांकि शोधकर्ता स्पष्ट करते हैं कि इसके सांप के विष पर प्रभाव को लेकर अभी और वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता है।
 

दिन में भी काटता है कैस्पियन कोबरा
अध्ययन में खास तौर पर चेताया गया है कि कैस्पियन कोबरा के दोनों घातक दंश दिन के समय हुए और दोनों दुर्घटनावश सांप पर पैर पड़ने के कारण हुए। शोधकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को इसके खतरे के प्रति जागरूक करने और सांप के दंश के बाद धार्मिक उपचार में समय गंवाने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed