{"_id":"6aa13c6d0083f50e7a052730","slug":"video-chamba-driver-conductor-union-calls-off-strike-after-receiving-assurances-from-management-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: प्रबंधन ने आश्वासन मिलने के बाद चालक-परिचालक यूनियन ने खत्म की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: प्रबंधन ने आश्वासन मिलने के बाद चालक-परिचालक यूनियन ने खत्म की हड़ताल
एचआरटीसी के एक अधिकारी पर चालक-परिचालकों से कथित तौर पर पैसे वसूलने के आरोपों को लेकर चल रही चालक-परिचालक यूनियन की हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। प्रबंधन के साथ हुई गेट मीटिंग में मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद यूनियन ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया। हालांकि, यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच निष्पक्ष नहीं हुई या उसे जांच के परिणाम से संतुष्टि नहीं मिली तो बसों के पहिए थम सकते हैं। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि चालक-परिचालकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने कमेटी गठित कर जांच करवाने का आश्वासन दिया है। इसी भरोसे के बाद फिलहाल हड़ताल समाप्त की गई है। उन्होंने कहा कि यूनियन जांच की प्रक्रिया और उसके परिणाम पर नजर रखेगी। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं होती या कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलता है तो यूनियन आगामी रणनीति तय करेगी। मान सिंह ठाकुर ने कहा कि चालक-परिचालक अपनी मांगों और कथित वसूली के विरोध में आंदोलन करने के लिए मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मणिमहेश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और परिवहन व्यवस्था प्रभावित नहीं करना चाहते थे। यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों से किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब कर्मचारियों की निगाहें गठित कमेटी की जांच पर टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।