फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Development to gain momentum; projects worth 65 lakh launched in Chamba.

Chamba News: विकास को मिलेगी रफ्तार, चंबा में 65 लाख के कार्यों का आगाज

Wed, 09 Sep 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 09 Sep 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Development to gain momentum; projects worth 65 lakh launched in Chamba.
चंबा में भूमि पूजन एवं शिलान्यास करने के दौरान सदर विधायक नीरज नैयर।संवाद
विधायक नीरज नैय्यर ने चिल्ड्रन पार्क और चौगान के सौंदर्यीकरण का किया शिलान्यास
विज्ञापन

बोले- हेलीपोर्ट का अधिकांश काम पूरा, जल्द शुरू होंगी हेली टैक्सी सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर की खूबसूरती से लेकर पार्किंग और यातायात व्यवस्था तक, चंबा विधानसभा क्षेत्र में विकास का खाका तेजी से जमीन पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है।
विधायक नीरज नैय्यर ने बुधवार को 65 लाख से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने चिल्ड्रन पार्क के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण और चौगान नंबर-3 के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। चौगान नंबर-2, 3, 4 और 5 के फुटपाथों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम भी किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में पार्क के सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन किया।
नैय्यर ने कहा कि शहर की पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान के लिए भगोत पार्किंग को 25 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें 10 करोड़ उपलब्ध करवाए गए हैं। पुराने बस अड्डे में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण जारी है। इसे चार के बजाय छह मंजिल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरोल स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के नए परिसर तक बेहतर संपर्क के लिए पक्काटाला-बालू मार्ग के उन्नयन का 1.25 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया गया है। इसकी पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये विभाग को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि चंबा हेलीपोर्ट का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और जल्द हेली टैक्सी सेवाएं शुरू होंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए को चंबा शहर व मंदिर क्षेत्र से हटाकर रावी नदी के किनारे से भरमौर की ओर स्थानांतरित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक निधि से नगर परिषद के सभी वार्डों के लिए 10-10 स्ट्रीट लाइटें संबंधित पार्षदों को वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed