फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Officials under fire over alleged extortion charges; inquiry committee constituted.

Chamba News: कथित वसूली के आरोपों पर घिरे अधिकारी, जांच कमेटी गठित

Wed, 09 Sep 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 09 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Officials under fire over alleged extortion charges; inquiry committee constituted.
चंबा गेट मिटिंग के दौरान प्रदर्शन करते एचआरटीसी के चालक परिचालक।संवाद
कमेटी बनाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन पर चालक-परिचालकों ने खत्म की हड़ताल
विज्ञापन

जांच से असंतुष्ट होने पर यूनियन ने फिर आंदोलन की चेतावनी भी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एचआरटीसी के एक अधिकारी पर चालक-परिचालकों से कथित तौर पर पैसे वसूलने के आरोपों को लेकर चल रही हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई।
प्रबंधन के साथ हुई गेट मीटिंग में मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने और रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद चालक-परिचालक यूनियन ने आंदोलन वापस ले लिया। हालांकि, यूनियन ने साफ किया है कि जांच निष्पक्ष नहीं हुई या कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो बसों के पहिये दोबारा थम सकते हैं।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने कमेटी गठित कर जांच करवाने का भरोसा दिया है। इसी आश्वासन के बाद फिलहाल हड़ताल समाप्त की गई है। यूनियन जांच की प्रक्रिया और रिपोर्ट पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चालक-परिचालकों को अपनी मांगों और कथित वसूली के विरोध में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और परिवहन व्यवस्था प्रभावित न हो, इसे देखते हुए यूनियन ने बस सेवाएं सुचारु रखने का प्रयास किया और सेवाएं चलती भी रहीं। परिस्थितियां बिगड़ने पर कर्मचारियों को प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने अधिकारी पर लगाए गए कथित वसूली के आरोप प्रबंधन के समक्ष रखे। यूनियन ने दोटूक कहा कि कर्मचारियों से किसी भी तरह की अवैध वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रबंधन ने कमेटी गठित कर जांच और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अब पूरे मामले में गठित कमेटी की जांच रिपोर्ट अहम होगी। यूनियन ने संकेत दिया है कि यदि जांच में कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को फिर तेज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed