फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In the chawl, the bulbs merely glow... it is the candle that is providing the light.

Chamba News: चोल में बल्ब सिर्फ जलते हैं... रोशनी मोमबत्ती दे रही

Wed, 09 Sep 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 09 Sep 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
In the chawl, the bulbs merely glow... it is the candle that is providing the light.
पद्दर साहो पंचायत के चोल गांव मेंकम वोल्टेज के चलते मोमबत्ती जलापढ़ाई करते बच्चे। संवाद - फोटो : 1
कम वोल्टेज ने गांव की बिजली व्यवस्था की खोली पोल, शिकायत पर भी समाधान नहीं
विज्ञापन

शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं, दो परिवारों के लिए पीबीसी से पहुंच रही सप्लाई
नेक सिंह ठाकुर
साहो (चंबा)। जिस बिजली के भरोसे बच्चों की शाम की पढ़ाई होनी चाहिए, उसी बिजली की कमजोर रोशनी चोल गांव में उनकी परीक्षा ले रही है। ग्राम पंचायत पद्दर साहो के चोल गांव में कम वोल्टेज की समस्या इतनी गंभीर है कि घरों में लगे बल्ब तक ठीक से नहीं जल पा रहे। विद्यार्थियों को मजबूरी में बल्ब के साथ मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
पूर्व उपप्रधान साहो साहिब सिंह ने बताया कि गांव में विद्युत आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। दो परिवारों के घरों तक पीबीसी के जरिये बिजली पहुंचाई गई है। ग्रामीण जय राम, मुंशी सहित अन्य लोगों का कहना है कि विद्युत लाइन के लिए केवल एक एल्युमिनियम तार डाला गया है। इससे गांव तक पर्याप्त वोल्टेज नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन

कम वोल्टेज के कारण बिजली से चलने वाले उपकरण भी सुचारु रूप से काम नहीं कर पाते। ग्रामीणों के अनुसार सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शाम होते ही घरों में रोशनी बेहद कम हो जाती है, जिससे विद्यार्थियों को किताबें पढ़ने में परेशानी होती है। ऐसे में उन्हें बल्ब के साथ मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर विद्युत बोर्ड प्रबंधन को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बोर्ड से विद्युत लाइन और आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कर पर्याप्त वोल्टेज उपलब्ध करवाने की मांग की है।
उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता से मिले हैं। समस्या के समाधान के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed