{"_id":"68920f29b0ded217600d7746","slug":"video-chamba-debris-entered-houses-in-mamul-village-landslide-caused-damage-due-to-heavy-rain-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: मामुल गांव में घरों में घुसा मलबा, भारी बारिश से भूस्खलन ने किया नुकसान; एक घर के आंगन में गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: मामुल गांव में घरों में घुसा मलबा, भारी बारिश से भूस्खलन ने किया नुकसान; एक घर के आंगन में गिरा पेड़
भटियात क्षेत्र के मामुल गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से दो घरों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान मलबा दीवार और गेट को तोड़ने हुए महिमा राणा पत्नी भूपेंद्र सिंह राणा के घर के अंदर पहुंच गया। इससे अब मकान को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, उनकी पड़ोसी संजना समयाल पत्नी दिवंगत सुशील समयाल के घर के आंगन में पेड़ गिर गया और मलबा व बड़ी चट्टान घर में पहुंच गए। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं, मलबे के कारण इन घरों के नीचे से रास्ता भी पूरी तरह से बंद हो गया है। सूचना मिलते ही बकलोह गोरखा वेलफेयर कमेटी के प्रधान कमल थापा की अगुवाई में सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर मलबे को निकालने का काम शुरू किया और रास्ते से भी मलबा हटाया। उधर, जिला चंबा के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया भी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम संग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो घरों के साथ ककीरा जरई पंचायत की निवासी मधुबाला पत्नी दिवंगत देवराज के घर में हुए नुकसान का भी जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन की ओर से दो तिरपाल और पांच हजार रुपये फौरी राहत उन्हें प्रदान की। वहीं, मामूल गांव के दोनों परिवारों को नायब तहसीलदार सुशील धीमान की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।