{"_id":"6aa7c3c9e401f98ea60f47be","slug":"video-chamba-chaugan-doda-bhadarwah-shiv-devotees-shiv-bhajan-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा के चौगान में डोडा-भद्रवाह के शिव भक्तों का डेरा, भजनों और वाद्य यंत्रों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के चौगान में डोडा-भद्रवाह के शिव भक्तों का डेरा, भजनों और वाद्य यंत्रों से गूंजा शहर
Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 03:22 PM IST
Link Copied
जम्मू-कश्मीर के डोडा और भद्रवाह से शिव भक्ति में लीन श्रद्धालुओं के जत्थे चंबा पहुंच गए हैं। श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक चौगान में डेरा डाल लिया है। इनके पहुंचने से चौगान और आसपास का क्षेत्र शिव भजनों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों से गूंज उठा है। दिनभर यहां धार्मिक माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग भी श्रद्धालुओं की भक्ति और पारंपरिक संस्कृति को करीब से देख रहे हैं।
डोडा और भद्रवाह से पहुंचे श्रद्धालु पारंपरिक पहनावे में नजर आ रहे हैं। जत्थों में शामिल श्रद्धालु शिव भजनों का गायन करने के साथ वाद्य यंत्र बजाकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। चौगान में जगह-जगह श्रद्धालुओं के समूह भजन-कीर्तन में जुटे हैं। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
श्रद्धालुओं के चंबा पहुंचने का सिलसिला जारी है। कई जत्थे पैदल यात्रा कर यहां पहुंचे हैं, जबकि कुछ श्रद्धालु वाहनों के माध्यम से चंबा पहुंचे। चौगान में पड़ाव के दौरान श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के साथ आपस में भक्ति गीत साझा कर रहे हैं।
डोडा और भद्रवाह से हर वर्ष बड़ी संख्या में शिव भक्त चंबा पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं की पारंपरिक वेशभूषा, भजन और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां चंबा की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता में एक अलग रंग भरती हैं। श्रद्धालुओं के जत्थों के पहुंचने से चौगान में रौनक बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों सुरेश कश्मीरी, परवीन वैद्य और प्रताप चंद का कहना है कि श्रद्धालुओं की मौजूदगी से शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। चौगान में देर शाम तक शिव भजनों की गूंज सुनाई दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।