{"_id":"6aa7c31a81156ee7bd01713a","slug":"video-chamba-kiani-school-under-19-sports-competition-350-players-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा के कियानी स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 35 स्कूलों के 350 खिलाड़ी ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के कियानी स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 35 स्कूलों के 350 खिलाड़ी ले रहे भाग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 03:19 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियानी में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में कियानी पंचायत के प्रधान राजीव कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में 35 स्कूलों के करीब 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। पंचायत प्रधान राजीव कुमार ने मार्च पास्ट की सलामी ली और इसके बाद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ भाग लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि खेलों में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन, मेहनत और टीम भावना होती है। खिलाड़ियों को चाहिए कि वे प्रतियोगिता के दौरान एक-दूसरे का सम्मान करें और सकारात्मक सोच के साथ मैदान में उतरें।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों में मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य किरण ठाकुर, पंचायत उपप्रधान अशोक कुमार, एसएमसी सदस्य महिंदर कोपड़ा, वार्ड सदस्य नीरज शर्मा, महेंद्र सिंह, दामिनी, मीनाक्षी, कविता शर्मा, धर्मेंद्र जरयाल और दलीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।