फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   devotees surged in ahead of Radhashtami.

Chamba News: राधाष्टमी से पहले उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sun, 13 Sep 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 13 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
devotees surged in ahead of Radhashtami.
भरमौर हैलीपैड पर भद्रवाह के श्रददालुओं ने रखे अपने देव चिन्ह।संवाद
चंबा में भद्रवाह और डोडा से पहुंचे जत्थों ने डाला डेरा, शिव के जयकारों से भक्तिमय हुआ शहर
विज्ञापन

मणिमहेश रवाना होने से पहले चौगान में पड़ाव की परंपरा निभा रहे श्रद्धालु, लंगर में मिल रही सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राधाष्टमी के शाही स्नान की तारीख नजदीक आते ही चंबा में आस्था का रंग गहराने लगा है। भद्रवाह, डोडा और जम्मू-कश्मीर के अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के जत्थे लगातार शहर पहुंच रहे हैं। रविवार को ऐतिहासिक चंबा चौगान श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। सुबह से शाम तक शिव भजनों और जयकारों से पूरा शहर गूंजता रहा।
मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले इन श्रद्धालुओं के लिए चंबा चौगान में एक दिन का पड़ाव डालना वर्षों पुरानी परंपरा है। इसी परंपरा को निभाते हुए श्रद्धालु चौगान में डेरा डाल रहे हैं। जत्थों के पहुंचने से चौगान का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां लंगर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

शाही स्नान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, श्रद्धालुओं की आमद भी बढ़ती जा रही है। अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंच रहे जत्थों के कारण शहर की रौनक बढ़ गई है। चौगान में जगह-जगह श्रद्धालु भजन-कीर्तन और भगवान शिव के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। एक दिन का पड़ाव पूरा करने के बाद श्रद्धालु अगले पड़ाव की ओर रवाना होंगे और मणिमहेश पहुंचकर पवित्र डल में स्नान कर शाही स्नान में भाग लेंगे। शहर में बढ़ती श्रद्धालुओं की चहल-पहल ने राधाष्टमी से पहले ही धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना दिया है।
--

भरमौर हैलीपैड पर भद्रवाह के श्रददालुओं ने रखे अपने देव चिन्ह।संवाद

भरमौर हैलीपैड पर भद्रवाह के श्रददालुओं ने रखे अपने देव चिन्ह।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed