{"_id":"6af566dbf7efe647790f89d5","slug":"video-chamba-bharmour-highway-bagga-ravi-bridge-reopened-after-repair-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एक सप्ताह बाद वाहनों के लिए बहाल हुआ चंबा-भरमौर हाईवे का बग्गा पुल, चालकों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एक सप्ताह बाद वाहनों के लिए बहाल हुआ चंबा-भरमौर हाईवे का बग्गा पुल, चालकों ने ली राहत की सांस
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:43 PM IST
Link Copied
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बग्गा स्थित रावी नदी के पुल को एक सप्ताह बाद वीरवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। पुल पर लोहे की प्लेटें हिलने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यातायात बंद कर दिया गया था। मार्ग बहाल होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
बग्गा पुल पर बिछाई गई लोहे की प्लेटें हिलने से हादसे का खतरा पैदा हो गया था। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एनएचपीसी प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए थे। एहतियात के तौर पर पुल पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई थी। इस दौरान यातायात को डैम मार्ग से डायवर्ट किया गया, जिससे वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा था।
इसके बाद हाईवे प्रबंधन की ओर से पुल की क्षतिग्रस्त प्लेटों की मरम्मत का कार्य करवाया गया। मरम्मत पूरी होने के बाद वीरवार को पुल को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया। हाईवे प्रबंधन के साइट इंचार्ज साहिल ने बताया कि बग्गा पुल की लोहे की प्लेटों की मरम्मत करवा दी गई है। इसके बाद पुल पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।