{"_id":"6b0677b29f57ae47c30b65d1","slug":"video-jhandutta-to-aiims-bilaspur-direct-bus-service-started-timing-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"झंडूता से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, सुबह 9 बजे पहुंचेगी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, सुबह 9 बजे पहुंचेगी अस्पताल
Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:22 AM IST
Link Copied
झंडूता उपमंडल के लोगों को एम्स बिलासपुर पहुंचने के लिए अब सीधी बस सुविधा मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद झंडूता से एम्स बिलासपुर के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस मौके पर विवेक कुमार ने बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि झंडूता से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करना क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी। अब इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को एम्स पहुंचने में आसानी होगी। उन्हें अस्पताल तक पहुंचने के लिए अलग-अलग बसें बदलने या आवागमन के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बस झंडूता से बैहना जट्टा और ऋषिकेश होते हुए एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। बस सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर झंडूता से रवाना होगी और सुबह 9 बजे एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में बस शाम 3 बजकर 35 मिनट पर एम्स बिलासपुर से झंडूता के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से झंडूता क्षेत्र के लोगों को एम्स में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने में सहूलियत मिलेगी। खासकर मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को आवागमन में राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।