Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   65 mid-day meal workers trained at Talai School

Bilaspur News: तलाई स्कूल में 65 मिड-डे मील वर्करों को दिया प्रशिक्षण

Wed, 25 Nov 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
65 mid-day meal workers trained at Talai School
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में मंगलवार को क्षेत्र के 25 विद्यालयों के मिड-डे मील (एमडी - फोटो : Archive
25 विद्यालयों के कर्मचारियों ने लिया भाग, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों की दी जानकारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/शाहतलाई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में मंगलवार को क्षेत्र के 25 विद्यालयों के मिड-डे मील (एमडीएम) वर्करों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 65 कर्मचारियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से हुआ। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले प्रशिक्षण में कर्मचारियों को मध्याह्न भोजन योजना के सुचारु संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार भोजन तैयार करने के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के साथ भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कर्मचारियों को बताया गया कि भोजन तैयार करने और वितरित करने की प्रक्रिया में स्वच्छता एवं गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करना जरूरी है। इससे बच्चों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन भाषा अध्यापक अमन सकलानी, संस्कृत अध्यापक प्रद्युमन गौतम और सुषमा शर्मा ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों को योजना से संबंधित विभिन्न जानकारियां देने के साथ कार्यक्रम की गतिविधियों के संचालन में भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed