{"_id":"69e093f03d122dcb640af572","slug":"video-bilaspur-workers-launch-front-against-centre-and-bjp-ruled-states-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: मजदूरों ने केंद्र व भाजपा शासित राज्यों के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: मजदूरों ने केंद्र व भाजपा शासित राज्यों के खिलाफ खोला मोर्चा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:16 PM IST
Link Copied
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के बैनर तले रेलवे टनल साइट महाबली स्वारघाट में पर कार्यरत मजदूरों ने केंद्र सरकार और भाजपा शासित हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने रैली निकालकर अपनी मांगों को बुलंद किया और श्रम नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए। रैली के दौरान निरस्त किए गए 29 श्रम कानूनों को बहाल करने और उनका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। मजदूरों का आरोप था कि नए श्रम कोड उनके हितों के खिलाफ हैं और बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। रैली को संबोधित करते हुए सीटू के महासचिव विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली की सरकारों ने मजदूरों के खिलाफ कई निर्णय लिए हैं, जिसके विरोध में आज मजदूरों को सड़कों पर उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां लगातार मजदूर विरोधी होती जा रही हैं और श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। विजय शर्मा ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े व्यापारी घरानों को मुनाफा पहुंचाने के लिए मजदूरों का शोषण करने पर उतारू है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रम कानूनों में बदलाव कर मजदूरों की सुरक्षा और सुविधाओं को कम किया जा रहा है, जिससे उनका जीवन और अधिक कठिन होता जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।