{"_id":"6ae48289b6bd8d12720ade82","slug":"video-agriculture-department-distributes-seeds-to-farmers-for-rabi-sowing-50-subsidy-provided-on-vegetable-seeds-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: रबी की बिजाई के लिए कृषि विभाग ने किसानों को बांटे बीज, सब्जियों पर 50 फीसदी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: रबी की बिजाई के लिए कृषि विभाग ने किसानों को बांटे बीज, सब्जियों पर 50 फीसदी सब्सिडी
रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले में किसान फसलों की बिजाई की तैयारियों में जुट गए हैं। कृषि विभाग ने भी किसानों को विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध करवाने और विभागीय योजनाओं की जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सीजन में किसानों को गेहूं, जौ, मटर, बरसीम, धनिया और गाजर सहित कई फसलों की बिजाई के लिए बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वहीं, सब्जियों के बीज की खरीद पर किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा। विषयवाद विशेषज्ञ झंडूता पूर्ण चंद ने बताया कि क्षेत्र में रबी सीजन के दौरान किसान मुख्य रूप से गेहूं और जौ की खेती करते हैं। इसके अलावा मटर, बरसीम, धनिया और गाजर जैसी फसलें भी उगाई जाती हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को जरूरत के अनुसार बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। गेहूं के बीज का मूल्य 1320 रुपये प्रति बैग निर्धारित किया गया है। वहीं, सब्जियों के बीज पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है, जिससे किसानों को खेती की शुरुआती लागत कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों से समय पर बिजाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान अपनी भूमि और क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार फसलों का चयन करें और बिजाई से संबंधित जानकारी के लिए कृषि विभाग के विशेषज्ञों से सलाह लें। किसानों को अपनी किसान आईडी भी अनिवार्य रूप से बनवानी चाहिए, ताकि उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही कृषि योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सके। पूर्ण चंद ने किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।