{"_id":"683abde43cc03d3fd2032974","slug":"video-bilaspur-randhir-sharma-said-the-state-government-is-trying-to-save-the-culprits-in-the-vimal-negi-case-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: रणधीर शर्मा बोले-प्रदेश सरकार विमल नेगी मामले में दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: रणधीर शर्मा बोले-प्रदेश सरकार विमल नेगी मामले में दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही
श्री नयनादेवी जी से विधायक रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार विमल नेगी मौत के मामले में दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। सरकार की मंशा ठीक नहीं और सीबीआई जांच से बचना चाहती है। इस मामले में आज सरकार पूरी तरह से कटघरे में खड़ी है। सरकार जांच करने के बजाय अधिकारियों को छुट्टी पर भेज कर लीपापोती कर रही है। सरकार की न तो अधिकारियों और न ही कर्मचारियों पकड़ है। यह सब जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की है, इसलिए वह इस्तीफा दें। परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि विमल नेगी ऊना के पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना कार्य देख रहे थे। 32 केवी के इस प्लांट पर 230 करोड़ रुपये खर्च हुए। जबकि गुजरात में ऐसा ही प्रोजेक्ट 130 करोड़ रुपये में बन गया। पेखूबेला परियोजना में 100 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। सीबीआई जांच का विरोध करने ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। यह मामला सरकार की कुव्यवस्था का उदाहरण है, जिसमें एक अधिकारी की बलि दे दी गई। यदि सरकार खुद को संवेदनशील मानती है तो वह सीबीआई जांच का समर्थन करे और जिम्मेदारी ले कि सबूतों से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। भाजपा यह भी मांग करती है कि एसपी शिमला ने डीजीपी और मुख्य सचिव पर जो आरोप लगाए है, उनकी भी जांच की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।