{"_id":"6ae1cbb65aa2f2d2f302d7fe","slug":"video-farmers-were-taught-pest-management-methods-at-krishi-vigyan-kendra-barthin-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में किसानों को सिखाए नाशीजीव प्रबंधन के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में किसानों को सिखाए नाशीजीव प्रबंधन के तरीके
झंडूता उपमंडल के बरठीं स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन विषय पर आयोजित दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। इस दौरान सोलन से पहुंचे विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों में लगने वाले कीटों और बीमारियों की रोकथाम के साथ-साथ एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने, फसलों को कीटों से बचाने और नाशीजीवों के प्रभावी प्रबंधन के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए फसलों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंधन तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना और कृषि उत्पादन बेहतर बनाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना रहा। इस अवसर पर सोलन से तकनीकी सहायक राकेश सोनी, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी आयुष लाल दास और वनस्पति संरक्षण अधिकारी विवेक उप्पार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को नाशीजीव प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।