{"_id":"6ad321cc823ba4d50a0fe135","slug":"video-bilaspur-devotees-sway-to-devotional-songs-shardotsav-resonates-with-hymns-dedicated-to-the-goddess-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, महामाई की भेंटों से गूंजा शारदोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, महामाई की भेंटों से गूंजा शारदोत्सव
बाबा नाहर सिंह मंदिर परिसर में चल रहे शारदोत्सव दुर्गा पूजा के दौरान भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी ने माता रानी की भेंटों और भजनों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और माता रानी के जयकारों से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा, सदर विधायक त्रिलोक जमवाल और समाजसेवी हरीश नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे। भजन संध्या का आगाज गायक महेश बंसल ने गणपति वंदना से किया। भजन संध्या के दौरान डॉ. मल्लिका नड्डा ने अभिषेक सोनी को हिमाचली टोपी, माता रानी की चुनरी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उनकी पूरी टीम को भी माता की चुनरी भेंट की गई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जमना देवी, स्वतंत्र संख्यान, कमल गौतम, स्वदेश ठाकुर, चमन गुप्ता, मोहित संख्यान, अभिषेक मिश्रा और सुनील राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।