फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   New executive committee of Dhaula Community Welfare Society announced

Bilaspur News: धौला सामुदायिक कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी घोषित

Sat, 17 Oct 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
New executive committee of Dhaula Community Welfare Society announced
बुद्धि सिंह बने अध्यक्ष, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण पर रहेगा जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। धौला सामुदायिक कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। धौला में आयोजित साधारण सभा में पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में समुदाय के विभिन्न परिवारों और आठों पालमकारियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान समिति की पिछली गतिविधियों की समीक्षा के साथ सामाजिक एकता बढ़ाने और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
समिति का उद्देश्य धौला समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत शिक्षा के प्रचार-प्रसार, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए कार्य किया जाएगा। समुदाय की विकास संबंधी समस्याओं को प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में डॉ. लाल सिंह को मुख्य संरक्षक और सीता राम को संरक्षक बनाया गया है। ठाकुर दास मुख्य सलाहकार होंगे, जबकि मथुरा दास, गोरखी राम, कश्मीर सिंह और निक्का राम सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। शेर सिंह मुख्य विधिक सलाहकार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धि सिंह को अध्यक्ष, छोटू राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री, रमेश चंद को महासचिव और मदन लाल खुराना को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप कुमार, अनीता कुमारी और सुनील चंदेल संयुक्त सचिव होंगे। ओम पाल चंदेल को कोषाध्यक्ष और परवीन कुमार को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
लश्करी राम, विशन दास, होशियार सिंह, सुनील कुमार और मोनिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। प्यारे लाल, विजयपाल, सूरम सिंह और रणजीत सिंह उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दीपचंद को सौंपी गई है, जबकि शुभम कुमार सह-अध्यक्ष होंगे। सुभाष चंद और मोहित कुमार प्रकोष्ठ के सदस्य होंगे। मीडिया एवं आईटी का प्रभार ऑस्ट्रेलिया में रह रहे विवेक कुमार और घ्याना के हेमराज को दिया गया है। किरण बाला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष होंगी।

समिति ने उम्मीद जताई कि बुजुर्गों के मार्गदर्शन, महिलाओं की भागीदारी और युवाओं के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाया जाएगा तथा समुदाय के विकास के लिए मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed