{"_id":"6ab63ba7965a7567030e2667","slug":"video-bilaspur-bharari-uncontrolled-car-hits-two-people-two-bikes-damaged-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में अनियंत्रित कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर; दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में अनियंत्रित कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर; दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त
Ankesh Dogra
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:45 PM IST
Link Copied
शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर बाड़ी कस्बे में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे खड़ी दो बाइकें भी इसकी चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार दोनों लोग अपने कमरे के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान घुमारवीं की ओर से हमीरपुर की तरफ जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे खड़े दोनों लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ी और वहां खड़ी दो बाइकों से भी जा टकराई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को संभाला और उन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल कार के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।