{"_id":"6ab642de0da29da56c062f4a","slug":"maa-naina-devi-temple-woman-offers-silver-eyes-after-son-regains-eyesight-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: मां नयना देवी से मांगी मन्नत, बेटे की आंखों की रोशनी लौटने पर चांदी के नेत्र चढ़ाने पहुंची मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: मां नयना देवी से मांगी मन्नत, बेटे की आंखों की रोशनी लौटने पर चांदी के नेत्र चढ़ाने पहुंची मां
Fri, 25 Sep 2026 03:20 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:20 PM IST
सार
Naina Devi Temple Silver Eyes Offering Bilaspur: मां श्री नयना देवी के प्रति आस्था लेकर पंजाब के होशियारपुर जिले के जेजों क्षेत्र से एक महिला अपने परिवार के साथ माता के दरबार पहुंची। महिला के अनुसार उसके बेटे की अचानक आंखों की रोशनी चली गई थी। परिवार ने कई अस्पतालों में उपचार कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने मां श्री नयना देवी के दरबार में मन्नत मांगी। महिला का कहना है कि इसके बाद उसके बेटे की आंखों की रोशनी वापस आ गई। मन्नत पूरी होने पर परिवार ने मंदिर पहुंचकर माता को चांदी के नेत्र अर्पित किए।
विज्ञापन
मां नयना देवी मंदिर पहुंचे पंजाब के श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मां श्री नयना देवी के प्रति आस्था और विश्वास की एक भावुक तस्वीर बिलासपुर स्थित श्री नयना देवी मंदिर में देखने को मिली। पंजाब के होशियारपुर जिले के जेजों क्षेत्र से एक महिला श्रद्धालु अपने परिवार के साथ माता के दरबार पहुंची। बेटे की आंखों की रोशनी लौटने की खुशी में परिवार ने मां श्री नयना देवी को चांदी के नेत्र अर्पित किए। महिला श्रद्धालु ने बताया कि उसके बेटे की करीब तीन दिन पहले अचानक आंखों की रोशनी चली गई थी। बेटे की हालत को लेकर परिवार काफी चिंतित हो गया था।
विज्ञापन
कई अस्पतालों में कराया उपचार
महिला के अनुसार, बेटे को लेकर परिवार ने कई अस्पतालों में उपचार कराया। इसके बावजूद उसकी आंखों की रोशनी वापस नहीं आई। परिवार के लिए यह बेहद चिंता का समय था। इसी दौरान परिवार ने मां श्री नयना देवी के दरबार में मन्नत मांगी। महिला ने बताया कि उन्होंने माता से प्रार्थना की कि यदि उनके बेटे की आंखों की रोशनी वापस आ गई तो वे परिवार सहित मां के दरबार में आएंगे और चांदी के नेत्र अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
मन्नत पूरी होने पर माता के दरबार पहुंचा परिवार
महिला के अनुसार, मन्नत मांगने के बाद उसके बेटे की आंखों की रोशनी वापस आ गई। इसके बाद परिवार ने अपनी मन्नत पूरी करने का फैसला किया और श्री नयना देवी मंदिर पहुंचकर चांदी के नेत्र माता को अर्पित किए। मंदिर पहुंचकर महिला ने परिवार के साथ माता की पूजा-अर्चना की और बेटे के स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
बच्चों के सुख-स्वास्थ्य की मांगी कामना
महिला ने कहा कि उनके परिवार की मां श्री नयना देवी के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने माता के दरबार में अपने बच्चों के सुख, स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। परिवार ने मां से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहे और सभी सदस्य स्वस्थ एवं सुखी रहें।
महिला ने कहा कि उनके परिवार की मां श्री नयना देवी के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने माता के दरबार में अपने बच्चों के सुख, स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। परिवार ने मां से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहे और सभी सदस्य स्वस्थ एवं सुखी रहें।