{"_id":"69a59f1b7e8a9c6f8a074739","slug":"video-bilaspur-bhanupalli-beri-rail-project-successful-breakthrough-of-escape-tunnel-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: भानुपल्ली-बेरी रेल परियोजना: एस्केप टनल का सफल ब्रेकथ्रू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: भानुपल्ली-बेरी रेल परियोजना: एस्केप टनल का सफल ब्रेकथ्रू
महत्वाकांक्षी भानुपल्ली-बैरी रेल परियोजना के तहत सोमवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। रेल विकास निगम लिमिटेड के पैकेज नंबर-3 में एस्केप टनल ईटी-7 को ईटी-8 से सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। यह कार्य निर्माण कंपनी मैक्स इन्फरा की ओर से पूरा किया गया। करीब 6.5 किलोमीटर लंबी इस टनल में से लगभग 750 मीटर हिस्से का सफल आर-पार मिलान किया गया, जिसे परियोजना की प्रगति में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। टनल ब्रेकथ्रू के उपलक्ष्य में परियोजना स्थल पर विधिवत फीता काटकर पूजा की गई, जिसका नेतृत्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर हितेश जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान कामगारों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर हितेश जायसवाल ने कहा कि पूरी आरवीएनएल की टीम, मैक्स की टीम और पीएमसी की टीम इसके लिए बधाई की पात्र है। इस मौके पर कंपनी के सीईओ विक्रम सिंह चौहान, जनरल मैनेजर मुरलीधर राव, प्रोजेक्ट सेफ्टी मैनेजर आलोक रोशन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।