{"_id":"673de22468f57dd408044337","slug":"video-yamananagara-ma-satata-haiiva-para-taraka-va-pakaapa-ka-takakara-gaugdha-calka-ka-mata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में स्टेट हाईवे पर ट्रक व पिकअप की टक्कर, गाड़ी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में स्टेट हाईवे पर ट्रक व पिकअप की टक्कर, गाड़ी चालक की मौत
यमुनानगर के सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर गांव जुब्बल के पास ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक तीर्थ नगर निवासी सुशील गुप्ता अपने वाहन में बुरी तरह फंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें हादसे की सूचना छह घंटे बाद दी गई। इस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा कर दिया। इस दौरान परिजनों की पुलिस से कहासुनी भी हो गई। रादौर थाना पुलिस ने सुशील के पिता बीरू राम गुप्ता की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बीरू राम गुप्ता ने बताया कि उसका बेटा सुशील 15 साल से खुद की लोडिंग गाड़ी महिंद्रा पिकअप चलाता था। मंगलवार को वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित चावला ट्रांसपोर्ट से माल लोड करके करनाल के लिए निकला था। देर रात वह करनाल से माल लोडिंग करके वापस लौट रहा था।
सहारनपुर कुरुक्षेत्र मार्ग पर जब वह जुब्बल गांव के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतनी देते हुए कि महिंद्रा पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसका बेटा सुशील अंदर फंस गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अंदर फंसे सुशील को बाहर निकाला। पुलिस ने सुशील को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रक चालक गुरुग्राम निवासी राजा राम भी घायल है।
छह घंटे बाद दी हादसे की जानकारी:
मृतक के पिता बीरूराम ने बताया कि हादसा मंगलवार रात लगभग दस बजे हुआ। जिसमें उसके बेटे की मौत हो गई थी। लेकिन ट्रांसपोर्ट मालिक ने हादसे की सूचना हमें बुधवार सुबह चार बजे दी। यदि ट्रांसपोर्ट मालिक हादसे की सूचना हमें समय पर दे देते तो शायद वह मौके पर जाकर अपने बेटे को उपचार दिलाकर बचा लेते। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें पुलिस और ट्रांसपोर्ट मालिक की मिलीभगत है। वहां पर हमारा बेटे का शव रात भर गाड़ी के अंदर फंसा रहा लेकिन ट्रांसपोर्टर ने वहां से अपना सामान गाड़ी से निकाल लिया लेकिन बेटे को वहां से नहीं निकाला।
पुलिस बोली, सड़क पर लगा था जाम:
थाना सदर यमुनानगर के जांच अधिकारी सुमेश पाल का कहना है कि रात दस बजे के करीब घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर लंबा जाम लग गया था। पिकअप गाड़ी का सामान सड़क पर बिखरा हुआ था और शव गाड़ी में फंसा था। हमने ट्रांसपोर्ट मालिक को सड़क पर बिखरे हुए सामान को उठाने के लिए कहा और उसके बाद बड़ी मुश्किल से सुशील के शव को निकाल कर ट्रामा सेंटर के शवगृह में भिजवा दिया था। पुलिस ने परिजन के बयान के आधार पर ट्रांसपोर्ट मालिक और स्वराज माजदा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।