{"_id":"674b04bf224d75359700e46e","slug":"video-the-body-of-a-person-missing-for-two-days-was-found-in-a-drain-near-bartan-bazaar-in-yamunanagar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में दो दिन से लापता व्यक्ति का शव बर्तन बाजार के पास नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में दो दिन से लापता व्यक्ति का शव बर्तन बाजार के पास नाले में मिला
जगाधरी में दो दिन से लापता व्यक्ति का शव जगाधरी बर्तन बाजार के पास नाले में पड़ा मिला। मृतक की पहचान महावीर काॅलोनी निवासी 42 वर्षीय ट्विंकल के रूप में हुई जोकि एक शादी समारोह से दो दिन पहले लापता हो गया था। मृतक को आखिरीबार दो युवकों के साथ देखा गया था।
मामला थाना सदर जगाधरी क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, शव को देखकर आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला।
परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले परिवार में एक शादी थी। जिसके समारोह में ट्विंकल भी शामिल हुआ था। समारोह में उसने शराब का सेवन किया था। जिसके बाद वह लापता हो गया था। पुलिस ने परिजनों के साथ शादी समारोह के आस-पास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में मृतक समारोह से बाहर आता दिखाई दे रहा है।
उसके साथ दो युवक भी थे। ट्विंकल के परिजनों का कहना है कि वह नाले में गिरा है या उसकी हत्या कर नाले में डाला गया है, इसकी जांच कराई जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज गुरदयाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।