Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Sanitation workers in Yamunanagar shaved their heads after their demands were not met; the strike continues.
{"_id":"6a9a77948df9285c3405ee92","slug":"video-sanitation-workers-in-yamunanagar-shaved-their-heads-after-their-demands-were-not-met-the-strike-continues-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों ने कराया सिर मुंडन, हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों ने कराया सिर मुंडन, हड़ताल जारी
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर शुक्रवार को विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों को लेकर वे पिछले 30 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी श्यामलाल, जसवीर जस्सी, नरेंद्र, रमेश, नरेश, संजय और विक्की समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। वहीं दमकल विभाग के कर्मचारी सुखबीर और कुलदीप ने भी सिर मुंडवाकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ था। इसके बावजूद समझौते के संबंध में लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं। उनका कहना है कि जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होते, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी।
कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर मंत्री और विधायकों को कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। हड़ताल के दौरान कई बार कूड़ा उठान को लेकर कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति भी बन चुकी है।
निलंबन और बर्खास्तगी की चेतावनी के बावजूद आंदोलन जारी
कर्मचारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले सरकार की ओर से उन्हें काम पर लौटने की चेतावनी दी गई थी। काम पर नहीं लौटने पर निलंबित या बर्खास्त करने की बात कही गई थी। कर्मचारियों का कहना है कि वे इन चेतावनियों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों को लेकर लिखित आदेश जारी नहीं किए जाते। कर्मचारियों ने आगे भी आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।