Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Crowds thronged the roads and markets of Yamunanagar on Raksha Bandhan; police are busy managing the traffic.
{"_id":"6a9156abaf85c11b98060f93","slug":"video-crowds-thronged-the-roads-and-markets-of-yamunanagar-on-raksha-bandhan-police-are-busy-managing-the-traffic-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में रक्षाबंधन पर सड़कों और बाजारों में उमड़ी भीड़, यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में रक्षाबंधन पर सड़कों और बाजारों में उमड़ी भीड़, यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस
रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में शनिवार को लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सामान्य दिनों के मुकाबले सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगा। सुबह से ही बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ती गई। मिठाई की दुकानों से लेकर राखी और गिफ्ट की दुकानों तक ग्राहकों की भीड़ नजर आई।
रक्षाबंधन को लेकर बहनें अपने भाइयों के लिए राखियां और मिठाई खरीदने पहुंचीं। वहीं कई लोग अपने परिजनों के लिए उपहार खरीदते भी नजर आए। बाजारों में बढ़ती भीड़ के कारण कई स्थानों पर यातायात धीमा रहा। दुकानों के आसपास वाहनों की संख्या अधिक होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बूड़िया चुंगी और बूड़िया चौक पर भी दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रही। यहां यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बूड़िया थाना इंचार्ज जसपाल अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस कर्मचारियों के साथ होमगार्ड के जवानों को भी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया।
चौकी इंचार्ज जसपाल ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों और सड़कों पर अधिक भीड़ देखने को मिली। भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों तथा होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस टीम लगातार प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था पर नजर रख रही है।
उन्होंने बताया कि लोगों का भी पुलिस को पूरा सहयोग मिल रहा है। बाजारों में दुकानों के आसपास बढ़ती भीड़ को देखते हुए आवश्यक स्थानों पर पुलिस और होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
रक्षाबंधन के चलते शहर के बाजार देर शाम तक गुलजार रहे। मिठाई, राखी और उपहार की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बनी रही। पुलिस की ओर से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।