Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women offered arghya to the rising sun and prayed for the long life of their children.

Yamuna Nagar News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने मांगी संतान की दीर्घायु

Tue, 17 Nov 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Women offered arghya to the rising sun and prayed for the long life of their children.
उगते सूर्य की पूजा करने के लिए बाड़ी माजरा घाट उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को लेकर पिछले चार दिन से चल रहा छठ महापर्व सोमवार को उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। सप्तमी के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु तड़के ही पश्चिमी यमुना नहर के घाटों पर पहुंचने लगे।
रात दो बजे से ही व्रतियों और उनके परिवारों का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह तक घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान मौसम ने भी श्रद्धालुओं की खूब परीक्षा ली। व्रतियों ने घाटों पर वेदियां सजाकर छठी मैया की पूजा की। रातभर छठी मैया के भजन गूंजते रहे। महिलाओं ने भजन और नृत्य के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

सुबह चार से पांच बजे तक व्रतियों ने परिवार के साथ छठी मैया को धूप, दीप, नैवेद्य, फल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इसके बाद पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और संतान की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि तथा सुहाग की सलामती की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीयों की रोशनी से जगमगाए यमुना के घाट
पश्चिमी यमुना नहर के घाटों पर रात से ही अद्भुत नजारा देखने को मिला। घाटों पर जलते दीयों की रोशनी, रंग-बिरंगी लाइटें और छठी मैया के भजनों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यमुना के पानी में तैरते दीयों की झिलमिलाती लौ दूर से ही लोगों को आकर्षित कर रही थी। ऐसा लग रहा था मानो पूरा घाट रोशनी से जगमगा उठा हो।
उगते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व
व्रर्ता नीलम रानी, सुगंती देवी, हेमवंती, शोभा, रानी, पूनम, ममता ने बताया कि छठ पर्व में अस्त व उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। संध्या काल में अर्घ्य देकर व्रती अस्ताचलगामी सूर्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं, जबकि उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नई ऊर्जा, प्रकाश और जीवन के लिए आभार जताते हैं। उनका मानना है कि सूर्य देव समस्त जीवों को ऊर्जा और जीवन प्रदान करते हैं। इसलिए छठ पूजा में उनकी उपासना का विशेष महत्व है।
ठंड पर भारी रही आस्था
सभी मौसम में यमुना का जल अत्यंत शीतल रहता है। वहीं सर्दियों में यमुना जल का स्पर्श भी कपकपी छुड़वा देता है।लोक आस्था का प्रतीक छठ पर्व मौसम पर भारी पड़ा। हजारों महिलाओं ने यमुना के शीतल जल में स्नान किया और काफी देर खड़े होकर उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पश्चिमी यमुना घाट सहित पुराना हमीदा, बूड़िया, दड़वा, फतेहपुर, अमादलपुर इत्यादि सभी घाटों पर पानी में खड़े होकर उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया।

36 घंटे बाद ग्रहण किया अन्न
छठ पर महिलाएं 36 घंटे निराहार व निर्जल रहकर व्रत का पारण करतीं हैं। लोगों ने व्रत से परिवार और प्रियजनों के स्वस्थ रहने की कामना की। पारण क्रिया के तहत कच्चे दूध का शरबत व प्रसाद ग्रहण कर व्रत पूर्ण किया। महिलाओं ने रिश्तेदारों, अपने परिचितों को प्रसाद वितरण कर शुभकामनाएं दी।

उगते सूर्य की पूजा करने के लिए बाड़ी माजरा घाट उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

उगते सूर्य की पूजा करने के लिए बाड़ी माजरा घाट उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद- फोटो : udhampur news

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed