Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mayor placed demands before the CM for development

Yamuna Nagar News: मेयर ने विकास के लिए सीएम के समक्ष रखीं मांगें

Tue, 17 Nov 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mayor placed demands before the CM for development
सीएम नायब सिंह सैनी का स्वागत करतीं मेयर व अन्य। प्रवक्ता - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर शाम शहर के संजय विहार स्थित नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी के निवास पर पहुंचे। इस दौरान ट्विनसिटी यमुनानगर-जगाधरी के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। महापौर ने मुख्यमंत्री के समक्ष शहर की प्रमुख परियोजनाओं और विकास कार्यों का ब्योरा रखा।
मेयर बहमनी ने बताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इनमें सड़कों का निर्माण एवं सुधार, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, शहर केनागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगम का प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएं, ताकि शहर के सभी नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। महापौर ने मुख्यमंत्री से शहर की विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए सहयोग का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed