{"_id":"6aabb2512e9363d5ec042449","slug":"video-accused-arrested-for-stealing-jewelry-from-a-locked-house-in-yamunanagar-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में बंद मकान में जेवर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में बंद मकान में जेवर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
एंटी बर्गलरी स्टाफ एवं anc-2 की टीम ने बंद पड़े मकान में जेवर चोरी करने के आरोप में अकरम निवासी.ससौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छह ग्राम सोना और दो जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी को 15 जून 2026 को इंदिरा गार्डन क्षेत्र मैं चोरी के आरोप में आरोपी अकरम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी को प्रोडक्शन डिमांड पर लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अकरम पेंटर का काम करता था और ससौली में रह रहा था। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर के लोई सराय चला जाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी रात के समय बाइक से यमुनानगर सीमा में प्रवेश करता था। इसके बाद ऑटो के माध्यम से शहर में पहुंचकर बंद मकानों को निशाना बनाता और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वापस मुजफ्फरनगर अपनी ससुराल चला जाता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के सात मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि उसके खिलाफ 15 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों और बरामदगी के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई सुरेंद्र, सिपाही रोहित, रजनीश, दिनेश आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।