{"_id":"6aac4e2f8cc3c24e1d0d0a58","slug":"action-flouted-then-orders-sought-again-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163030-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार्रवाई को ठेंगा, फिर मांगे आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार्रवाई को ठेंगा, फिर मांगे आदेश
Fri, 18 Sep 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा सदन। संवाद
अभय सिंह
जगाधरी। निदेशालय की ओर से अवैध स्कूलों पर सीधे कार्रवाई कर ताला लगाने के आदेश दिए गए थे। लेकिन जिला विभाग ने अमल करने के बजाय वापस निदेशालय को ही पत्र भेज दिया। पत्र में विभाग ने ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई के आदेश मांगे हैं।
निदेशालय की ओर से अवैध स्कूल बंद करने के आदेशों पर अधिकारियों ने भौतिक जांच करना भी जरूरी नहीं समझा। बल्कि ऐसे स्कूलों के दस्तावेज कार्यालय में मंगवाकर रिपोर्ट बनाकर निदेशालय भेज दी। निदेशालय की सूची के अनुसार जिले में 47 स्कूल बिना किसी मान्यता के पूरी तरह गैरकानूनी रूप से चल रहे हैं।
वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने जिले के 40 स्कूलों की एसएलसी भी अमान्य घोषित कर दी है। बोर्ड के आदेशों के अनुसार इन 40 संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी यदि किसी दूसरे संस्थान में दाखिला लेते हैं तो उनका स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा। यानी विद्यार्थी का पूरा साल खराब होगा और पिछली कक्षा में दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन
इस सबके बावजूद जिला शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक एक भी स्कूल पर कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं अब इन स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। अवैध स्कूलों के प्रति उदारता व जिम्मेदारी के प्रति उदासीनता विद्यार्थियों के भविष्य ही उनके जीवन से भी खिलवाड़ है। चूंकि इन अवैध संस्थानों के पास सुरक्षित इमारत भी नहीं है। निदेशालय की ओर से एक वर्ष पहले ही अवैध स्कूलों पर ताला लगाने के जिला विभाग को आदेश दिए गए थे। इनसे एक भी स्कूल पर कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
अवैध स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है। पत्र में इन स्कूलों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। जिन स्कूलों की सूची भेजी गई थी, उनकी दोबारा जांच की गई है। प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
अवैध स्कूलों की जांच की जा रही है। स्कूलों को पत्र भेजकर उनकी स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए गए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद अगले सप्ताह से ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। - अशोक राणा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।