फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Officials prepared the agenda for development works following the councilors' displeasure

Yamuna Nagar News: पार्षदों की नाराजगी केे बाद अफसरों ने तैयार किया विकास कार्यों का एजेंडा

Fri, 18 Sep 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Officials prepared the agenda for development works following the councilors' displeasure
नगर निगम की बुधवार को हुई बैठक में बात रखते पार्षद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पार्षदों की नाराजगी के बाद अधिकारियों पर हुई कार्रवाई के बाद नगर निगम ने शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए नया एजेंडा तैयार किया है। बैठक में पारित प्रस्ताव अब सभी पार्षदों को भेजे जाएंगे और उनके लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।
निगम के अधिकारियों ने शहर के वार्डों में पार्षदों के बताए कामों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। इसमें सबसे पहले शहर की गलियों में पसरा अंधेरा दूर करने की तैयारी है। इसके तहत खराब और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही पार्षदों की ओर से लंबे समय से उठाई जा रही समस्याओं के समाधान पर भी निगम अधिकारी काम करेंगे। इसे लेकर अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा करने के आयुक्त ने निर्देश दिए हैं। इस दौरान पार्षदों ने वार्ड में लगे बिजली के खंभों पर टेलीविजन केबल की तारों का जाल हटाने की शिकायत काफी दिन से लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की बैठक के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने विभिन्न वार्ड की 130 स्थानों को चयनित किया है। इन सभी स्थानों से केबल नेटवर्क की तारें काटी जाएंगी। वहीं, वार्ड नंबर तीन में बिजली का खंभा ठीक करने के लिए बिजली निगम ने काम शुरू कर दिया है। यहां पर खंभा बदला जाएगा।
इसके अलावा शहर में पड़ी नगर निगम की खाली जमीन की निशानदेही करवाने के आदेश दिए गए हैं। यह काम एक महीने में पूरा किया जाएगा। पार्षद जयंत स्वामी, अरुण कुमार, प्रियांक शर्मा ने बताया कि कॉलोनी की नालियां काफी समय से जाम हैं। वहीं, कॉलोनियों की कई गलियों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है।
इसके लिए अधिकारियों को कॉल करते हैं, लेकिन वे कॉल ही नहीं उठाते हैं। वार्ड निवासी उनके पास शिकायत लेकर आते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। परंतु बैठक के बाद अधिकारियों ने उनके कामों की जानकारी मांगी है। कॉलोनी मूल सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण वार्ड के कई काम अधर में हैं, अब कामों को गति मिलेगी।
सफाई के मामले में सीएसआई का कहना है कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण व्यवस्था ठप हो गई थी। हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और नियमित रूप से सफाई की जाएगी। इसके अलावा बैठक में पास प्रस्ताव की कॉपी पार्षदों को दी गई है। अगली बैठक से पहले सभी काम पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

शहर का विकास प्राथमिकता : महापौर
महापौर सुमन बहमनी का कहना है कि शहर का विकास नगर निगम की प्राथमिकता है। इसे लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है। बैठक में अधिकारियों से कामों की रिपोर्ट मांगी गई थी, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं, पार्षदों की शिकायतों का त्वरित निवारण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed