{"_id":"68b45d100e6b75bb120a8d20","slug":"video-three-miscreants-arrested-in-samalkha-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: समालखा में वारदात करने जा रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: समालखा में वारदात करने जा रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
समालखा में अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को सीआईए-1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश रोहतक के गुढायन गांव निवासी अजय व प्रवीन व सोनीपत के रिढ़ाना निवासी विकास के पास से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए। शनिवार देर शाम को तीनों को दिल्ली पैरलल नहर के पास बुडशाम गांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से विकास और प्रवीन को जेल भेज दिया। अजय को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने टीम शनिवार रात को गश्त के दौरान सिवाह बाईपास पर मौजूद थी। उसी समय सूचना मिली कि तीन युवक अवैध हथियारों से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए निकले हैं और फिलहाल दिल्ली पैरलल नहर के किनारे पर हैं। सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीम ने दबिश देकर बुडशाम गांव के मोड पर तीन आरोपियों अजय, प्रवीन, विकास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, तीन मैग्जीन, 14 कारतूस, दो चाकू एक स्कूटी बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अजय और प्रवीन दोस्त हैं और विकास अजय की बुआ का लड़का है। वह तीनों मिलकर समालखा में एक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने रविवार को तीनों को अदालत में पेश किया। जहां से प्रवीन और विकास को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, अजय को एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।