Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Thousands of Congress workers gather at the party's block-level conference in Sonipat; emphasis placed on strengthening the organization.
{"_id":"6ab7955dcb838ecdce078dde","slug":"video-thousands-of-congress-workers-gather-at-the-partys-block-level-conference-in-sonipat-emphasis-placed-on-strengthening-the-organization-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में कांग्रेस के ब्लॉक सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ता, संगठन मजबूती पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में कांग्रेस के ब्लॉक सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ता, संगठन मजबूती पर जोर
गन्नौर में कांग्रेस की ओर से शनिवार को आयोजित ब्लॉक सम्मेलन में काफी संख्या कार्यकर्ता जुटे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने रोजगार, महंगाई और किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को जुमलों और प्रचार की नहीं, बल्कि रोजगार और महंगाई से राहत की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष संजीव दहिया सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।