फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Participation of every citizen in cleanliness is essential: Mayor Rajiv

स्वच्छता में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी : मेयर राजीव

Sun, 27 Sep 2026 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Participation of every citizen in cleanliness is essential: Mayor Rajiv
फोटो: सेक्टर-15 आउटर रिंग रोड पर अ​​भियान के तहत सफाई करते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। नगर निगम की ओर से स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर सोनीपत अभियान के तहत शनिवार को 49वें सप्ताह का सफाई अभियान चलाया गया। ऋषि कॉलोनी और सेक्टर-15 आउटर रिंग रोड पर विशेष सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने अभियान में पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और खुद सफाई की। उन्होंने लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सभी को अपने घर, दुकान और आसपास के क्षेत्र को साफ रखना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कूड़ा सड़क या खुले में न फेंकें। इसे निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। खुले में कूड़ा पड़ा रहने से मच्छर-मक्खियां पनपते हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ता है। उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से कूड़ा एकत्र न होने देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि नगर निगम की ओर से सफाई और जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को नियमित जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed