Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
'The Great Khali' reached Ganaur in Sonipat, gave the message of exercise and de-addiction to the youth
{"_id":"683acb7c5db11ecac2079028","slug":"video-the-great-khali-reached-ganaur-in-sonipat-gave-the-message-of-exercise-and-de-addiction-to-the-youth-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गन्नौर पहुंचे 'द ग्रेट खली', युवाओं को दिया व्यायाम और नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गन्नौर पहुंचे 'द ग्रेट खली', युवाओं को दिया व्यायाम और नशामुक्ति का संदेश
पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने कहा कि हर व्यक्ति को दिन की शुरुआत एक घंटे के व्यायाम से करनी चाहिए, ताकि तन और मन स्वस्थ रह सके। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी खासकर युवा वर्ग को नशे से दूर रहना चाहिए। पंजाब में नशे की वजह से युवाओं का सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
वह शनिवार को गन्नौर स्थित जिम में पहुंचे थे। उनके साथ गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान भी मौजूद रहे। पीटर त्यागी ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने युवाओं से कहा कि वह दूसरों की नकल करते हुए व्यायाम न करें, बल्कि अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही कसरत करें। खली ने स्ट्रॉयड और कृत्रिम पाउडरों के प्रयोग से दूर रहने की अपील करते हुए संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। हमें नशे से होने वाले नुकसानों को देखते हुए युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना चाहिए। सरकार को शिक्षा की तरफ ध्यान देना चाहिए। खली ने कहा कि विधायक देवेंद्र कादियान युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विधायक न केवल जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय हैं, बल्कि अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हैं, जो आज के जनप्रतिनिधियों के लिए एक मिसाल है।
इस कार्यक्रम के दौरान अंकित मल्होत्रा, हरिओम, जितेंद्र तुर, राजेश, जगत छिक्कारा, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।