Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
The festival of lights has brought a festive atmosphere to the markets of Sonipat, with people busy shopping for diyas and decorative items.
{"_id":"68f4ba774705c4d4ec0892d0","slug":"video-the-festival-of-lights-has-brought-a-festive-atmosphere-to-the-markets-of-sonipat-with-people-busy-shopping-for-diyas-and-decorative-items-2025-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में दीपोत्सव को लेकर बाजारों की बढ़ी रौनक, दीयों, साज-सज्जा के सामान की खरीदारी में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में दीपोत्सव को लेकर बाजारों की बढ़ी रौनक, दीयों, साज-सज्जा के सामान की खरीदारी में जुटे लोग
दीपोत्सव को लेकर बाजार में रौनक बनी हुई है। बाजार में जहां खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं दुकानदारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने अपने घरों व कार्यालयों को रंग-बिरंगी रोशनी से भरपूर लाइटों व साज-सज्जा के सामान की जमकर खरीदारी की। बाजार में मिट्टी के बने दीये, मोमबत्ती, सजावट के सामान व पूजन सामग्री की खरीद बढ़ गई है।
शहर की कच्चे क्वार्टर मार्केट, मामा-भांजा चौक, गंज बाजार, गोहाना रोड, सेक्टर-14 मार्केट, गुड़ मंडी, बड़ा बाजार, मिशन चौक पर सजी दुकानों व लगे स्टॉल पर लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। साज-सज्जा के सामान, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन व ज्वेलर्स की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार विशेष छूट दे रहे हैं। छोटी दिवाली पर्व को लेकर जिलाभर में उल्लास भरा माहौल है। बाजार में खुशियां लेने के लिए खूब ग्राहक निकले और जमकर खरीदारी में जुटे हैं।
खासकर सजावट का सामान, कपड़ों, पूजन सामग्री की दुकानों, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश की मूर्तियों, मोमबत्ती, दीयों के स्टॉल पर ज्यादा भीड़ है। दुकानदारों की माने तो पिछले साल के अपेक्षा इस बार कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। लक्ष्मी पूजा को लेकर पूजा-अर्चना के सामान के सामान की खरीद की जा रही है। वहीं लक्ष्मी-गणेश की रंग-बिरंगी मूर्तियों की बाजार में खासी मांग है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।