{"_id":"6ab3ef1b4adcdfbc02039649","slug":"je-and-sdo-arrested-for-taking-bribe-in-haryana-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पकड़े गए घूसखोर जेई और एसडीओ: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2.95 लाख कैश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पकड़े गए घूसखोर जेई और एसडीओ: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2.95 लाख कैश बरामद
Wed, 23 Sep 2026 08:54 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:54 PM IST
सार
सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेई और एसडीओ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रिश्वत मामले में गिरफ्तार दोनों अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) सोनीपत की टीम ने बुधवार शाम शिक्षा विभाग की निर्माण शाखा के एसडीओ विष्णु दत्त और जेई आशीष को 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बाउंड्रीवाल व अन्य कार्यों का बिल पास के बदले ठेकेदार से यह रकम मांगी गई थी।दोनों पर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार से बाउंड्री वाल व अन्य कार्यों का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी की टीम दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
डीएसपी एसीबी राहुल देव ने बताया कि टीम को शिक्षा विभाग सोनीपत की निर्माण शाखा का उप मंडल अधिकारी (एसडीओ) विष्णु दत्त व कनिष्ठ अभियंता (जेई) ठेकेदार से बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग करने की सूचना मिली थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना तैयार की। इसके बाद ठेकेदार को तय रकम लेकर भेजा गया और टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन
फतेहपुर के पास रकम लेते दबोचे
ठेकेदार को रिश्वत की रकम लेकर एनएच-334बी पर फतेहपुर के पास बुलाया गया। जिस पर एसीबी ने कार्रवाई शुरू कर दी। एसीबी के अनुसार एसडीओ विष्णु और जेई आशीष ने ठेकेदार से रिश्वत की रकम ली तो उन्हें काबू कर लिया गया। टीम ने दोनों को 2.93 लाख रुपये की रकम के साथ दबोच लिया। कार्रवाई के बाद एसीबी टीम दोनों को अपने साथ ले आई।
विज्ञापन
बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार ठेकेदार ने शिक्षा विभाग से संबंधित कार्य कराया था। उसने गांव बड़ौली में बाउंड्री वॉल का निर्माण करने के साथ अन्य कार्य किए थे। उसके बिलों के भुगतान की प्रक्रिया के दौरान दोनों अधिकारियों की ओर से कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।